Home Blog शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण करने वाले 33 बीएलओ होंगे सम्मानित

शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण करने वाले 33 बीएलओ होंगे सम्मानित

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 26 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के अद्यतन एवं शुद्धिकरण हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इसके तहत बीएलओ 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर के बीच मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं प्राप्त कर डिजिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। इसी तारतम्य में जिले के शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त करके डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करने वाले 33 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को 27 नवम्बर को सुबह 11 बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इनमें अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-79 के 11 बीएलओ, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-80 के 14 बीएलओ तथा कांकेर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-81 के 08 बीएलओ जिन्होंने शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया है, उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here