बच्चे मन लगाकर पढ़े,शाला, गांव का नाम करे रोशन, होगी मैदान समतलीकरण – नितेश*
*12 वी के बच्चों की शाला में कराया जाए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी – बृजनंदन*
*अहाता की ऊंचाई बढ़ाने की हुई मांग*
*मस्तूरी ब्लॉक के संकुल दर्रीघाट में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव प्राथ शाला दर्रीघाट, मिडिल स्कूल दर्रीघाट, हायर सेकेंडरी दर्रीघाट, के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम नितेश सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जनपद मस्तूरी एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष मस्तूरी, के मुख्य आतिथ्य दामोदर कांत जिला पंचायत सदस्य के अध्यक्षता, सरपंच प्रतिनिधि संतराम कश्यप, प्राचार्य डॉ आर के गौरहा , smdc अध्यक्ष बृजनंदन टंडन, लखन टंडन, संकुल समन्वयक के उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रवेश उत्सव में बच्चों को माला, गुलाल,टीका, एवं मुंह मीठा करा कर पुस्तक वितरण कर कक्षा 1, 6, एवं 9 में प्रवेश दिया गया।*
*आज के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में न्योता भोजन का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के साथ ही अतिथियों ने भी न्योता भोज का आनंद लिया। एक पेड़ मां के नाम के तहत आगंतुक अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।*
*कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए नितेश सिंह ठाकुर ने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़े, अपने शाला के साथ ही अपने गांव का नाम रोशन करें। उन्होंने शाला मैदान के समतलीकरण के लिए शाला को दो लाख अनुदान देने की मंच से घोषणा किया। Smdc अध्यक्ष बृजनंदन टंडन के मांग पर जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर के द्वारा शाला परिसर के अहाता बढ़ाने की भी घोषणा किया । शाला के प्राचार्य के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।*
*आज के प्रवेश उत्सव में मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत,संस्था के प्राचार्य डा आर के गौरहा, ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि संतराम कश्यप, अध्यक्ष बृजनंदन टंडन, वरिष्ठ व्याख्याता पार्थ सारथी भट्टाचार्य,लखन टंडन,फागुराम यादव, भरत दिवाकर, संकुल समन्वयक सूरज कुमार क्षत्री,नागराज डहरे, मीरा गोमकडे, शीलू सदाफले, रघु यादव पत्रकार,गीता गुप्ता,आशा नामदेव, श्यामा खांडे,सुमन एक्का, के के पटेल, संदीप रजक, सिसलिया केरकेट्टा,विनय गुप्ता,जितेंद्र कौशिक,संगीता,ठाकुर,उर्मिला जायसी,मनोज,मिस्त्री,योगेश मानिकपुरी , पूर्णिमा तिवारी, तुलसी विश्वकर्मा, ममता सिंह, प्रिया पांडेय, मंजरी एक्का, कावेरी चक्रवर्ती, संगीता कुर्रे, दास मैम, उमारानी सिंह, प्रीति साहू, गया श्री मौर्य,सुमित्रा कांत, ज्योति बंजारे, पद्मिनी वर्मा, आभा सोनी, ममता अवस्थी, दुबे मैम, सुभाष विश्वकर्मा, सागर चौबे, राजनारायण भट्ट,सहित तीनों स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।*




