Home Blog सफलता की कहानी : धान बेचकर मिले पैसे से बोरवेल खनन कराएंगे...

सफलता की कहानी : धान बेचकर मिले पैसे से बोरवेल खनन कराएंगे किसान दुग्गा

0

Success story: Farmer Dugga will use the money earned from selling paddy to dig a borewell.

प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता के लिए माना आभार

Ro.No - 13759/40

उत्तर बस्तर कांकेर 17 दिसंबर 2025/ जिले के किसानों को अपने खून पसीने की कमाई से उत्पादित धान को बेचकर प्राप्त राशि से आर्थिक मजबूती मिल रही है, जिससे वे खेती किसानी को और बेहतर बनाने की योजना बना रहे हैं। कांकेर विकासखंड के ग्राम पीढ़ापाल निवासी कृषक श्री ईश्वर राम दुग्गा ने बताया कि उनके पास कुल 4 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें इस खरीफ सीजन में लगभग 57 क्विंटल धान की पैदावार हुई है।
श्री दुग्गा ने बताया कि उनके चार सदस्यीय परिवार में सास, पत्नी तथा तीन वर्ष का एक पुत्र शामिल है। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे को भविष्य में कृषि की पढ़ाई करवाना चाहते हैं, जिससे वह उन्नत तकनीक से खेती करना सीख सके और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन बढ़ा सके और किसानों को जागरूक कर सके। उन्होंने आगे बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि से वे अपने खेत में बोर खनन (बोरवेल) करवाने की योजना बना रहे हैं, जिससे सिंचाई की सुविधा बेहतर होगी और फसल उत्पादन में वृद्धि होगी।
कृषक श्री दुग्गा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here