Success story: Selling paddy at the minimum support price provided a way forward for farmers.
धान की अगली खेती की शिद्दत से तैयारी करेंगे किसान श्री दुलार सिंह
उत्तर बस्तर कांकेर / “प्रदेश सरकार द्वारा हम किसानों से धान खरीदा जा रहा है जिससे प्राप्त राशि का उपयोग खेती की मरम्मत, धान की अगली फसल की तैयारी तथा दैनिक जरूरतों का सामान खरीदने में करेंगे।” यह कहना है जिले के चारामा ब्लॉक के ग्राम गितपहर निवासी कृषक श्री दुलार सिंह नेताम का। धान खरीदी केंद्र गितपहर में उन्होंने 34 क्विंटल धान का विक्रय किया। श्री नेताम अपने डेढ़ एकड़ खेत में धान की फसल ली थी।
उनका कहना है कि शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था से छोटे किसानों को समय पर भुगतान मिल रहा है, जिससे खेती-किसानी और अधिक मजबूत हो रही है और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ रहा है। श्री नेताम ने कहा कि प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार किसान हित को केंद्रित कर लगातार ऐसी योजनाएं बना रही है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था लगातार अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही है।



