Home छत्तीसगढ़ सरसीवा में भक्त माता कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई, श्रद्धालुओं को...

सरसीवा में भक्त माता कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई, श्रद्धालुओं को खिचड़ी का भोग वितरण

0

 

 

Ro.No - 13759/40

सरसीवा- भक्त माता कर्मा जयंती के शुभ अवसर पर सरसीवा अंचल के कई गांवों में भक्त माता का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी कड़ी में सरसीवा बस स्टैंड के पास भी श्रद्धालुओं द्वारा माता कर्मा का पूजन कर खिचड़ी का भोग लगाकर लोगों के बीच प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम में तहसील ,परिक्षेत्र साहू समाज संघ के पदाधिकारियों की भी विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान वक्ताओं ने माता कर्मा के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक है।

श्रद्धालुओं ने भक्त माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा तथा उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here