सोहागपुर – सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे शोभाराम साहू अध्यक्ष शिखर शिक्षा समिति ने संपन्न किया। उसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा प्रभात फेरी के लिए रैली निकला इस अवसर पर समिति के सचिव चितरंजन साहू सहित विद्यालय परिवार से प्रहलाद साहू प्रधानाचार्य , हेमलता साहू , शशिप्रभा तिवारी , राजेश्वरी श्रीवास , यशोदा साहू , प्रीति पटेल , तुलसी साहू , रजनी पटेल एवं पालक , ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने देशभक्ति गीतों और नारों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।



