Home कांकेर सरोना मंडल में “गांव चलो बस्ती चलो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

सरोना मंडल में “गांव चलो बस्ती चलो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

0

 

भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर के सरोना मंडल में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संचालित “गांव चलो बस्ती चलो अभियान” आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथजनसंपर्क कर अभियान को सफल बनाया।

Ro.No - 13759/40

मंडल अध्यक्ष टेकेश्वर सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरोना मंडल के अंतर्गत 10 बूथों का चयन किया गया था जिसमें चोरिया, सरोना, डवरखार, धनेसरा, पेंड्रावन, बरकई, दुधावा, मांडाभरी, मुसुरपुट्टा एवं शामतरा—में सघन रूप से अभियान चलाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत कर जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं मातृ शक्ति ने महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस महत्वपूर्ण अभियान के सफल संचालन एवं समापन में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन जी एवं मंडल प्रभारी डॉ. देवेंद्र कुमार साहू जी का सतत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके कुशल नेतृत्व, दिशा-निर्देशन एवं निरंतर प्रेरणा से यह अभियान सरोना मंडल में सफलतापूर्वक संपन्न हो सका, जिसके लिए समस्त कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

मंडल प्रभारी डॉ. देवेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि यह अभियान जनजागरूकता और विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध हुआ है। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर न केवल योजनाओं की जानकारी दी, बल्कि ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों तक बात पहुंचाई।अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, समाज प्रमुखों से मुलाकात, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं लाभार्थियों से संवाद जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे ग्रामीणों में व्यापक उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर जी ने कहा—‘गांव चलो बस्ती चलो अभियान’ के माध्यम से भाजपा ने सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझा और समाधान की दिशा में ठोस पहल की है। यह अभियान सेवा, समर्पण और जनविश्वास का सशक्त उदाहरण है।

अभियान के अतिथि देवेन्द्र सिंह भाऊ ग्राम में पहुंचे थे चर्चा में उन्होंने ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना के सफलतम फलीभूत होने की बात कहते हुए मातृ शक्ति महिला आरक्षण बिल के सदन में पास होने की जानकारी दी और कहा कि आप लोगों के यह हर्ष का विषय है।

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू गोपाल साहू जी ने कहा—युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लगातार गांव-गांव जाकर योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर:- मीरा सलाम, हीरा मरकाम, संजू गोपाल साहू, ईश्वर कावड़े, मुकेश संचेती, नारायण पोटाई, यशवंत सुरोजिया, जीवन नेताम, बैराग सोरी, अनिल साहू, अशोक निषाद, बबली जायसवाल, रुखदेव यादव, निरंजन गंजीर, देवकरण साहू किशोर भास्कर, दिनेश पांडे, राजेश कलिहारी, कमलेश भदौरिया, निलेश गोलछा, भागवत जैन, कन्हैया नेताम, भूपेंद्र कुंवर, अमेरिका नेताम, संजय गोलछा, एनबत्ती कोर्राम, वीरेन्द्र साहू,अशोक लुनावत, विष्णु सरोज, बीरेंद्र सिन्हा,नीरज गुप्ता, सुशील पटेल, प्रमोद मरकाम, कुशल दास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here