Home Blog सांदीपनी एकेडमी मस्तूरी नर्सिंग विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 पर जागरूकता...

सांदीपनी एकेडमी मस्तूरी नर्सिंग विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

0

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)- मस्तूरी ब्लॉक के पेंड्री स्थित सांदीपनी एकेडमी नर्सिंग विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर एक भव्य एवं बहुआयामी जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम “बेहतर स्वास्थ्य के लिए एकजुट हों, विज्ञान पर विश्वास रखें ” रहा, जिसके अंतर्गत वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए जनसमुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, रोगों की रोकथाम के उपायों को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने हेतु प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ. दिव्या पांडेय (पीएचसी जैरामनगर एवं सहायक चिकित्सा अधिकारी, मस्तूरी ब्लॉक),डॉ. पी. महेन्द्रवर्मन प्राचार्य नर्सिंग विभाग,श्रीमती आर. सेंकथिर सेल्वी वाइस प्रिंसिपल नर्सिंग विभाग, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अतिथि द्वारा अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के महत्व, जीवनशैली से जुड़े रोगों की रोकथाम, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में एक जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मी के रूप में समाज की सेवा करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया— बी.एससी. नर्सिंग सप्तम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत जागरूकता नाटक (स्किट), जिसमें स्वच्छता, पोषण एवं रोग-निवारण का सशक्त संदेश दिया गया। इंटरैक्टिव क्विज प्रतियोगिता, जिसमें सभी सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान को परखा। हेल्थ पज़ल गेम, जिसमें विभिन्न बीमारियों, उनके लक्षण एवं रोकथाम से संबंधित जानकारी को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया।
इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रस्तुति एवं स्वास्थ्य संदेश स्लोगन गतिविधि के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि इसमें विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी, टीमवर्क एवं रचनात्मकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि की, बल्कि उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित की।
कार्यक्रम का समापन उत्साह, ऊर्जा एवं सकारात्मक संदेश के साथ हुआ। इस प्रकार के आयोजन भविष्य में एक स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।अंत में प्राचार्य डॉ.पी.महेन्द्रवर्मन द्वारा सभी अतिथियों,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here