Home Blog सीईओ ने आवास चौपाल लगाई, अपूर्ण मकानों पर सख्ती – हितग्राहियों को...

सीईओ ने आवास चौपाल लगाई, अपूर्ण मकानों पर सख्ती – हितग्राहियों को तुरंत काम शुरू करने के निर्देश

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला कलेक्टर संबित मिश्रा के सख़्त निर्देश और जिला पंचायत की सीईओ नम्रता चौबे की लगातार समीक्षा के बाद बीजापुर जनपद पंचायत प्रशासन अब मिशन मोड में अपूर्ण प्रधानमंत्री आवासों को पूरा कराने में जुट गया है। रविवार 7 दिसंबर को भी अधिकारियों ने फील्ड में पहुंचकर चौपाल लगाई।
बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्राम पंचायत चिन्नाकवाली में आवास हितग्राहियों की बैठक लेकर स्पष्ट चेतावनी दी कि— “अप्रारंभ आवास तुरंत शुरू करें, नहीं तो निरस्तीकरण और वसूली की कार्रवाई होगी।”

जनपद सीईओ पी.आर. साहू की सख़्त पहल

Ro.No - 13759/40

9 दिसंबर को जनपद पंचायत बीजापुर के सीईओ पी.आर. साहू ने ग्राम धनोरा में आवास चौपाल लगाई।
ब्लॉक समन्वयक धर्मेंद्र गवेल ने प्रत्येक हितग्राही को जारी राशि की जानकारी देते हुए उन नामों की सूची पढ़ी जिन्होंने पैसा आहरित कर लिया है, पर काम शुरू नहीं किया। सीईओ साहू ने हितग्राहियों को तत्काल कार्य शुरू करने कहा और सरपंच–सचिव को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

गंगालूर–चेरपाल में डोर टू डोर जांच सीईओ ने ग्राम पंचायत गंगालूर और चेरपाल का भी भ्रमण कर हितग्राहियों से घर–घर जाकर चर्चा की और आवासों की वास्तविक प्रगति जानी।

सरपंचों को नोटिस, समय पर आवास पूर्ण करने के निर्देश जनपद पंचायत ने सभी सरपंचों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आवास कार्य तय समय सीमा में पूर्ण कराएं।
कार्य में रुचि न लेने वाले कई सरपंचों को नोटिस जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here