Home Blog सेवानिवृत्त पुुलिस अधिकारी/कर्मचारी को विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त पुुलिस अधिकारी/कर्मचारी को विदाई दी गई।

0

🔹 *जिला उत्तर बस्तर कांकेर*
🔹 *दिनांक 30.06.2025*

आज दिनांक 30.06.2025 को जिला कांकेर में पदस्थ *श्री कृष्णचंद सिन्हा सहायक उप निरीक्षक एवं महिला आरक्षक श्रीमती जमुना कोमरा* के सेवानिवृत्त होने पर उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में विदाई दी गई। *श्री कृष्णचंद सिन्हा सहायक उप निरीक्षक जिला जगदलपुर में दिनांक 15.07.1987 को आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर दिनांक 30.07.2009 को आरक्षक से प्रधान आरक्षक एवं दिनांक 16.12.2021 को प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत* हुयेे, इस दौरान *जिला जगदलपुर एवं कांकेर के नक्सल प्रभावित थाना ओरछा,दुर्गुकोंदल के साथ ही थाना कांकेर,नगरनार, भानुप्रतापुर,चौकी दुधावा* में अपनी सेवायें दी। *श्रीमती जमुना कोमरा जिला जगदलपुर मे दिनांक 06.09.1989 को महिला आरक्षक के पद पर नियुक्त* हुई,
इस दौरान *जिला जगदलपुर एवं कांकेर के रक्षित केन्द्र जगदलपुर,कांकेर,थाना कांकेर* में अपनी सेवायें दी। इस अवसर पर *श्री आई.के.एलिसेला (भा०पु०से०) उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक* कांकेर द्वारा श्री कृष्णचंद सिन्हा एवं श्रीमती जमुना कोमरा के सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुये,उनके द्वारा पुलिस विभाग में किये गये कार्यो की सराहना किये। सेवानिवृत्त पश्चात अपने अनुभव का लाभ समाज को देने प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुये प्रतीक चिन्ह,शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त हुए *श्री कृष्णचंद सिन्हा,श्रीमति जमुना कोमरा के परिवारजन एवं श्री संदीप कुमार पटेल (भा०पु०से०) सेनानी 16 वीं वाहिनी सीएएफ मुख्यालय नारायणपुर,श्री दिनेश कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर,श्री गिरिजाशंकर साव उप पुलिस अधीक्षक (नक्स.ऑप्स) कांकेर, श्री गोविंद वर्मा रक्षित निरीक्षक कांकेर एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण* उपस्थित रहे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here