Home Blog सेवा पखवाड़ा 2025 : भाजपा कार्यशाला संपन्न, अतिथियों ने दिया मार्गदर्शन

सेवा पखवाड़ा 2025 : भाजपा कार्यशाला संपन्न, अतिथियों ने दिया मार्गदर्शन

0

Seva Pakhwada 2025: BJP workshop concluded, guests gave guidance

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
मनेंद्रगढ़, 7 सितम्बर/भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने हेतु रविवार को मनेंद्रगढ़ स्थित शिशु मंदिर में जिला कार्यशाला आयोजित की गई।

Ro.No - 13759/40

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर की गई। इसके उपरांत संगठन गीत के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा एमसीबी जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले ने की, वहीं सेवा पखवाड़ा के जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्यामबिहारी जायसवाल गरिमामय रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा भाजपा के लिए सेवा, समर्पण और समाजहित का महापर्व है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जनहित के कार्यक्रमों में तन-मन-धन से जुटना होगा।

प्रदेश मंत्री एवं सेवा पखवाड़ा के जिला प्रभारी शिवनाथ यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पखवाड़ा केवल कार्यक्रम भर नहीं बल्कि समाज को जोड़ने का अभियान है। स्वच्छता, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, पौधारोपण और प्रबुद्ध संगोष्ठी जैसे कार्य हमें समाज की जरूरतों से सीधे जोड़ते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सेवा के हर कार्य को ‘एक कार्यकर्ता, एक परिवार’ की जिम्मेदारी के साथ निभाएं।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन ने सेवा को राजनीति का मूलमंत्र बनाया है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम जैसे “एक पेड़ मां के नाम”, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सेवा भाव से लोगों के बीच जाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं को भी आमजन तक पहुंचाएं।

कार्यशाला में मौजूद सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जिले में सेवा पखवाड़ा को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए हर स्तर पर जनसेवा का अभियान चलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here