Sonakshi Sinha broke her silence on questions about her marriage with Zaheer Iqbal. What does it matter to anyone, it’s my choice…
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शादी करने जा रही हैं. रिपोर्ट्स की माने तो सोनाक्षी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी करने जा रही हैं. सोनाक्षी और जहीर इसी महीने की 23 तारीख को शादी करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स की माने तो सोनाक्षी और जहीर की शादी इंटीमेट होने वाली है. सोनाक्षी और जहीर ने शादी की खबरों पर चुप्पी साधी हुई थी. अब सोनाक्षी ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो शादी के सवालों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं.
सोनाक्षी और जहीर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों अक्सर साथ में इवेंट्स या डिनर्स पर स्पॉट हो जाते हैं. एक-दूसरे के बर्थडे पर भी दोनों स्पेशल पोस्ट शेयर करते हैं लेकिन सोनाक्षी और जहीर ने अपना रिलेशनशिप कभी ऑफिशियल नहीं किया था.
शादी की खबरों पर सोनाक्षी ने किया रिएक्ट
आईडीवा दो किए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा- ‘मुझसे हर समय इसके बारे में पूछा जाता है, और अब, ऐसा लगता है कि यह एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकल जाता है. सबसे पहले, यह किसी का काम नहीं है. दूसरा, ये मेरी पसंद है, इसलिए मुझे नहीं पता कि लोग इसके बारे में इतना परेशान क्यों हैं. लोग मुझसे मेरे माता-पिता से ज़्यादा मेरी शादी के बारे में पूछते हैं, इसलिए मुझे यह बहुत मज़ेदार लगता है. अब, मुझे इसकी आदत हो गई है. यह मुझे परेशान नहीं करता. लोग उत्सुक हैं… हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं?’
शत्रुघ्न सिन्हा ने किया रिएक्ट
सोनाक्षी की शादी की खबरों पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने जूम से खास बातचीत में कहा- ‘मैं उतना ही जानता हूं जितना मीडिया में पढ़ा है. जब भी वो मुझसे इस बारे में बात करेगी तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ है. हम चाहते हैं उन्हें दुनिया की सारी खुशियां मिले. लोग मुझसे शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं. आपको इस बारे में कुछ नहीं पता है और मीडिया को सब पता है. इस पर मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा आजकल के बच्चे मां-बाप से पूछते नहीं हैं, बस आकर उन्हें बताते हैं. हमें तो बताए जाने का इंतजार है.’
सोनाक्षी सिन्हा ने शादी को लेकर क्या कहा?
iDiva के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी के बारे में लगातार चर्चा के बारे में बात की और स्वीकार किया कि वह इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनसे अक्सर उनकी शादी के बारे में सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें अब इसकी आदत हो गई है. सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि मुझसे हर समय इसके बारे में पूछा जाता है और अब, ये मेरे लिए एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देने वाला हो गया है. उन्होंने कहा, सबसे पहली बात ये किसी का बिजनेस नहीं है किसी का कोई लेना-देना नहीं है. दूसरा ये कि यह मेरी पसंद है, इसलिए मुझे नहीं पता कि लोग इसे लेकर इतने चिंतित क्यों हैं?
‘मेरी शादी को लेकर पापा-मम्मी से ज्यादा…’
‘हीरामंडीः द डायमंड बाजार’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि लोग मुझसे मेरे मां-पापा से ज्यादा मेरी शादी के बारे में पूछते हैं, इसलिए मुझे यह बहुत मजेदार लगता है. अब, मुझे बस इसकी आदत हो गई है. पहले मैं परेशान होती थी, लेकिन अब यह मुझे परेशान नहीं करता. लोग एक्साइटेड हैं… हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं?
यह मेरी चॉइस है
सोनाक्षी सिन्हा ने आईडीवा को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘मुझसे यह सवाल हर समय पूछा जाता है। और अब, ऐसा लगता है कि यह एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकल जाता है। सबसे पहले तो इससे किसी को कुछ लेना देना नहीं होना चाहिए। इससे किसी को क्या मतलब। दूसरी बात यह मेरी चॉइस है, तो पता नहीं कि लोग इसके बारे में इतनी चिंता क्यों कर रहे हैं। लोग मुझसे मेरे माता-पिता से भी ज़्यादा मेरी शादी के बारे में पूछते हैं। इसलिए मुझे यह बहुत मज़ेदार लगता है। अब, मुझे इसकी आदत हो गई है। यह मुझे परेशान नहीं करता। लोग मेरी शादी को लेकर एक्साइटेड हैं, हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं?’
शादी करना चाहती हैं सोनाक्षी
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं, तो कपिल ने उन पर शादी को लेकर तंज कसा था। इस पर सोनाक्षी ने कहा था कि कपिल उनके जले पर नमक छिड़क रहे हैं। वह जानते हैं कि उन्हें कितने जोर से शादी करनी है। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह शादी के लिए तैयार हैं।



