*साइबर टीप लाईन से प्राप्त शिकायत पर की गई कार्यवाही।*
*आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश।*
मस्तूरी। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा महिला एवं बच्चों की अश्लील फोटो/विडियो प्रसारित करने के संबंध में साइबर टीप लाईन पोर्टल में प्राप्त शिकायतों पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किये हैं, जिसके परिपालन में थाना सरकण्डा में साइबर टीप लाईन की प्राप्त शिकायत के पर अप.क्र. 42/2025, धारा – 67बी आई.टी. एक्ट, 14 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान मोबाईल टावर लोकेेशन आई.पी.एड्रेस एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी अभय कैवर्त द्वारा अपने मोबाईल से महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो/विडियो अपलोड/प्रसारित करना पाये जाने से आरोपी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बिलासपुर श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी मस्तूरी के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी अभय कैवर्त को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त मोबाईल पेश किया जिसे जप्त किया गया एवं आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


