Home Blog स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में “योग संगम” “हरित योग”...

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में “योग संगम” “हरित योग” थीम पर योग दिवस का आयोजन-

0

Organizing Yoga Day on the theme “Yoga Sangam” “Green Yoga” at Swami Atmanand Excellent Hindi Medium School, Raikera-

घरघोड़ा – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में भारत सरकार, राज्य सरकार, जिला प्रशासन रायगढ़ व जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के निर्देशानुसार एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. के. करण के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में 21 जून 2025 को एकादश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन “योग संगम” “हरित योग” थीम किया गया|

Ro.No - 13759/40

प्राचार्य महोदय एस.के. करण ने योग के महत्व को बताते हुए कहा प्रतिदिन योग करें और हमेशा स्वस्थ रहें| प्रधान पाठक लोचन प्रसाद पटेल ने कहा कि हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे हम कभी बीमार नहीं पड़ेंगे| कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल ने लोगों को योग के प्रति जागरूक होने को कहा यदि हम प्रतिदिन योग करते हैं तो हमे कभी भी अस्पताल का मुंह नहीं देखना पड़ेगा| सी.ए.सी. दशरथ साव ने कहा कि लोगों को योग के प्रति हमेंशा जागरूक रहना चाहिए और प्रतिदिन योग करना चाहिए| प्राचार्य एस.के.करण ने करो योग रहो निरोग के नारा के साथ योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया|

योग कार्यक्रम के पश्चात उल्लास शपथ कराया गया, “एक पेड़ मां के नाम 2.0” के अंतर्गत पौधारोपण किया गया.
उसके पश्चात शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के प्रथम त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया|
उक्त कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी राठिया एवं अन्य सदस्य गण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों, शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण श्रीमती अलमा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव,टिकेश प्रधान, श्रीमती सरस्वती पैंकरा, उत्तम कुमार नगेसिया, सुधाकर तिग्गा, विजय साहू, दयासागर देहरी, रूद्र प्रताप पुरसेठ, हितेश्वर निषाद, जग्गू राठिया,ललित सिदार उपस्थित रहे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here