Home Blog हमारे आराध्य संत शिरोमणि जी महराज है हमारे लिए समाज से बढ़कर...

हमारे आराध्य संत शिरोमणि जी महराज है हमारे लिए समाज से बढ़कर कुछ भी नहीं,,,त्रिलोक श्रीवास

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। सेन एवं श्रीवास समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने मस्तूरी में संत शिरोमणि महाराज जी के आगामी 726 जयंती को लेकर अहम बैठक किए। बैठक में निर्णय लिया गया की सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726 वीं जयंती धूमधाम से मनाएंगे। त्रिलोक श्रीवास द्वारा जिले सहित अन्य जिलों में बैठक लेकर जयंती को धूमधाम और हर्षो उल्हास के साथ मनाने के लिए व्यापक स्तर पर बैठक और जनसंपर्क चलाए जा रहे हैं सेन महाराज जी की जयंती को लेकर समाज में काफी उत्साह का माहौल है।
प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने समाज के साथ अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कुल देवता संत शिरोमणि महाराज जी हैं हम सभी उनके अनुनाई है हमारे लिए समाज से बढ़कर कुछ भी नहीं है आप और हम सभी लोग 14 अप्रैल को उनकी 726 भी जयंती एक जुटता के साथ मनाएंगे आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर जयंती में कार्यक्रम में शामिल होवे।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास उनके अन्य पदाधिकारी तथा साथ ही समाज के विजय श्रीवास,दीपक श्रीवास, छेदी श्रीवास अभिषेक श्रीवास रवि श्रीवास अजय श्रीवास कल्लू श्रीवास गोवर्धन श्रीवास रविन्द्र श्रीवास, देवेंद्र श्रीवास, राजा श्रीवास, तथा समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here