Home Blog 15 अप्रैल तक कर सकेंगे अब ऑनलाईन पंजीयन

15 अप्रैल तक कर सकेंगे अब ऑनलाईन पंजीयन

0

*पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन तिथि में वृद्धि

रायगढ़ / पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के अंतर्गत राज्य से बाहर अध्ययनरत (जिले के निवासी)विद्यार्थी जो अन्य राज्य में संचालित समस्त शासकीय/ शासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, पॉलीटेक्निक एवं आईटीआई आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है उन्हें शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति राज्य से बाहर (कक्षा 12 वीं से उच्चतर)के पंजीयन/आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाइन की जा रही है। जिसके तहत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण हेतु) 15 अप्रैल 2025 तक तिथि निर्धारित की गई है। इसी तरह ड्राफ्ट एवं स्वीकृति लॉक करने हेतु अंतिम तिथि 21 मई 2025 तक निर्धारित है। निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किए जायेंगे। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।
वर्ष 2022-23 से छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। पीएफएमएस द्वारा आधार आधारित भुगतान की जा रही है। अतएव सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here