Home Blog 26 को हो सकता है लोकसभा स्पीकर का चुनाव 24 जून से...

26 को हो सकता है लोकसभा स्पीकर का चुनाव 24 जून से होगी संसद के विशेष सत्र की शुरुआत, इस दिन नवनिर्वाचित सांसद लेंगे शपथ

0

Lok Sabha Speaker election may be held on 26th, special session of Parliament will begin from 24th June, newly elected MPs will take oath on this day

संसद का विशेष सत्र 24 से शुरू होने वाला है। वहीं, सत्र 3 जुलाई तक चलेगी। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को कहा कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ ग्रहण समारोह 24 और 25 जून को होने की उम्मीद है।
सत्र के पहले तीन दिनों में नवनिर्वाचित नेता शपथ लेंगे या लोकसभा की अपनी सदस्यता की पुष्टि करेंगे और सदन के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले पांच वर्षों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी।

Ro.No - 13759/40

राज्यसभा का 264 वां सत्र भी 27 जून को होगा शुरू

किरण रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ/प्रतिज्ञा, अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण और उस पर चर्चा के लिए 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24/6/24 से 3/7/24 तक बुलाया जा रहा है।”
उन्होंने कहा कि राज्यसभा का 264 वां सत्र भी 27 जून को शुरू होगा और 3 जुलाई को समाप्त होगा। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद में अपने मंत्रिपरिषद का परिचय कराएंगे।

सरकार को घेरने की कोशिश करेगी विपक्ष

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस में आक्रामक विपक्ष द्वारा विभिन्न मुद्दों पर एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश किए जाने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे।

कैबिनेट में सहयोगियों को क्या मिला जेडीएस

1. एच. डी. कुमारस्वामी – भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा

1. जीतन राम मांझी- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री

जनता दल (यूनाइटेड)

1. राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह- पंचायती राज मंत्री तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री

2. राम नाथ ठाकुर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

लोक जनशक्ति पार्टी (Ramvilas)

1. चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री

तेलगु देशम पार्टी

1. किंजरापु राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्री

2. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संचार मंत्रालय

राज्य मंत्री शिवसेना (शिंदे गुट)

1. जाधव प्रतापराव गणपतराव- आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.

राष्ट्रीय लोक दल

1. जयंत चौधरी- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री.

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया

1. रामदास अठावले- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

अपना दल (S)

1. अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संयुक्त सत्र को कर सकती हैं संबोधित?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को भी संबोधित कर सकती हैं. राष्ट्रपति मुर्मू अभिभाषण के जरिए केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के एजेंडे को पेश करेंगी.
वहीं, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार को कई मुद्दों को लेकर घेर सकती है. हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा विवाद को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह संसद में छात्रों की आवाज बनेंगे.
दरअसल, इससे पहले नरेंद्र मोदी ने रविवार (9 जून) को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. पीएम मोदी के साथ 70 से ज्यादा मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली, प्रधानमंत्री ने सोमवार (10 जून, 2024) को नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. इसमें राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, अमित शाह को गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री और एस जयशंकर को विदेश मंत्री के पद पर बरकरार रखा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here