Home Blog साथ-साथ दिखने का ‘चंदू चैंपियन’ ने बताया सच सारा अली खान के...

साथ-साथ दिखने का ‘चंदू चैंपियन’ ने बताया सच सारा अली खान के साथ Kartik Aaryan की ये तस्वीर वायरल, अब तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘डरा-डरा घूम रहा हूं…’

0

‘Chandu Champion’ told the truth about being seen together Kartik Aaryan’s picture with Sara Ali Khan went viral, now he broke his silence, said- ‘I am roaming around scared…’

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी कार्तिक आर्यन चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों वह ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म रिलीज से एक दिन की दूरी पर है। कार्तिक इस मूवी से कितना इम्प्रेस कर पाए, ये तो कल ही पता लगेगा। फिलहाल वह एक बार फिर सारा अली खान और अपने रिलेशन को लेकर चर्चा का पात्र बन गए हैं।

Ro.No - 13759/40

सारा के साथ कार्तिक के रहे हैं लिकअप रूमर्स

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ में भी उनके फैंस दिलचस्पी दिखाते हैं। उनका नाम वैसे तो कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है, लेकिन सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ उनके लिंकअप के रूमर्स ज्यादा ही रहे हैं। एक हालिया इंटरव्यू में ‘सत्यप्रेम की कथा’ स्टार ने सारा के साथ अपने इक्वेशन पर चुप्पी तोड़ी है।

कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी

पिछले साल गणपति पूजन से कार्तिक की सारा के साथ फोटो वायरल हुई थी। उनके साथ मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) और उनकी बेटी राशा भी नजर आई थीं। इस फोटो ने बहुत लोगों का ध्यान खींचा था। अब कार्तिक ने उस तस्वीर पर चुप्पी तोड़ सारा के साथ दोबारा काम करने की इच्छा जाहिर की है।

‘फिजूल अटेंशन पसंद नहीं’

कार्तिक ने जूम से बातचीत में कहा, ”मैं इतना वोकल नहीं होता हूं इन सब चीजों में।” उन्होंने आगे कहा कि काम के अलावा इस तरह की बातों को लेकर कोई भी आवाज हो, वह उससे खुद को दूर रखना ही पसंद करते हैं। वह इस तरह की बातों को फिजूल अटेंशन देना पसंद नहीं करते।

सारा के साथ फिर नजर आएंगे कार्तिक

कार्तिक ने इस बात पर हामी भरी कि अगर उन्हें कोई स्क्रिप्ट पसंद आती है और उसकी एक्ट्रेस सारा हों, तो वह जरूर उनके साथ दोबारा काम करना पसंद करेंगे। सारा और कार्तिक ने ‘लव आजकल’ में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।

साथ करना चाहते हैं फिल्म

उन्होंने आगे कहा कि वह अपने काम के अलावा होने वाले सभी शोर-शराबे से खुद को दूर रखने की कोशिश करते हैं, कार्तिक ने यह भी कहा कि वह इन सभी चीजों को अलग तरह से बेवजह तवज्जो नहीं देना चाहते हैं.कार्तिक आर्यन सिल्वर स्क्रीन पर सारा अली खान के साथ फिर से नजर आएंगे,जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी किसी फिल्म में सारा अली खान के साथ दोबारा काम करेंगे तो अभिनेता ने बिना समय बर्बाद किए कहा, “हां क्यों नहीं” सोनू के टीटू की स्वीटी के एक्टर ने यह भी कहा कि वह जानते हैं कि उनके कई फैन क्लब ऐसा चाहते हैं और उम्मीद है कि भविष्य में भी ऐसा होगा उन्होंने दावा किया कि अगर ऐसी कोई स्क्रिप्ट है जो उन दोनों को पसंद है तो क्यों नहीं. “. मुझे उसके साथ सहयोग करना अच्छा लगेगा और मुझे आशा है कि उसे भी यह पसंद आएगा”

मेरी निजी जिंदगी काफी…

राज शमानी के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने पहली बार अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि आप डेटिंग में ‘थोड़ा कुख्यात’ रहे हैं. इस पर, कार्तिक ने साफ किया, ‘मेरी निजी जिंदगी एक समय पर काफी चर्चा का विषय हो गई थी और तब से ऐसा ही है.’

प्यार में अनलकी हैं कार्तिक

जब होस्ट ने पूछा कि क्या उन्होंने सार्वजनिक रूप से डेट न करने का सबक सीख लिया है. कार्तिक ने इस पर मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं तो प्राइवेटली भी डेट नहीं कर रहा हूं. डरा-डरा घूम रहा हूं शायद. इसके बाद कार्तिक आर्यन ने फेम मिलने से पहले और फेम मिलने के बाद की डेटिंग लाइफ को लेकर अपनी बातें कहीं. उन्होंने कहा कि जब आप फेमस हो जाते हो तो आप बहुत कम लोगों से मिलते हो. कार्तिक ने आगे कहा कि आप प्यार को खरीद नहीं सकते हैं. कार्तिक आर्यन ने आगे कहा कि मैं अभी किसी को डेट भी नहीं कर रहा, मुझे सब रोमांटिक हीरो बोलते हैं, लेकिन मैं प्यार में अनलकी रहा हूं.
इससे पहले, ‘नो फिल्टर नेहा’ पर नेहा धूपिया के साथ बातचीत में, कार्तिक को दो करीबी दोस्तों के साथ डेटिंग के बारे में एक चुटीले सवाल का सामना करना पड़ा था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here