Home Blog भाजपा ने बाजे-गाजे के साथ भरा नगर पालिका चुनाव का नामांकन

भाजपा ने बाजे-गाजे के साथ भरा नगर पालिका चुनाव का नामांकन

0

BJP filed nomination for municipal elections with fanfare

कांकेर। कांकेर नगर पालिका चुनाव हेतु भारतीय जनता पाटी के अधिकृत अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों ने आज बाजे-गाजे के साथ अपना नामांकन भरा। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की नामांकन रैली कांकेर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, विधायक आशाराम नेताम, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, भाप्रकास सदस्य भरत मटियारा, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, कांकेर नगर पालिका चुनाव के पर्यवेक्षक अभिषेक शुक्ला, व अध्यक्ष पद प्रत्याशी अरूण कौशिक के नेतृत्व में सभी पार्षद प्रत्याशियों सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर से निकलकर घड़ी चौक, उपर नीचे रोड, पुराना बस स्टेण्ड होते हुए नामांकन स्थल जिला निर्वाचन कार्यालय पहूंची। भाजपा के प्रत्याशियों ने रास्ते भर लोगों से चुनाव में समर्थन मांगा व इस पालिका चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों की जीताने की अपील करते रहे। मीडिया से बात करते हुए विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि आज के इस नामांकन में शहरवासियों की उमड़ी भीड़ स्पष्ट संकेत दे रही है कि अब की बार कांकेर नगर पालिका में भाजपा की सरकार होगी। हमने वर्षो से कांग्रेस के कार्यकाल और उनके द्वारा पालिका में किये जा रहे भ्रष्टाचार को देखा है। शहर की जनता इस बार कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकेगी व डबल इंजन की सरकार के साथ एक और इंजन जोड़कर शहर के विकास को एक नया आयाम देगी। चुनाव पर्यवेक्षक अभिषेक शुक्ला ने अध्यक्ष सहित सभी भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए कहा कि ये चुनाव विकास के लिए है। देश में भी भाजपा की सरकार है और प्रदेश में भी। अब नगर पालिका में भी भाजपा को वोट देकर जनता एक नया अध्याय लिखेगी। अध्यक्ष प्रत्याशी अरूण कौशिक ने अपनी जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए कहा कि शहर की जनता अब बदलाव चाहती है। जब से कांकेर नगर पालिका बना है तब से अब तक कांग्रेस की ही सरकार रही है परंतु बीते वर्षो में कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण शहर का विकास बाधित हुआ है और इसका समुचित विकास नही हो पाया। उन्होने जनता से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि शहर के विकास व जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

Ro.No - 13759/40

इस नामांकन रैली में भाजपा पार्षद पद के प्रत्याशी उगेश्वरी उइके, संजू सोनी, शकंुतला जैन, पदमनी नाग, सलीम मेमन, चित्ररेखा जैन, जितेश्वरी भीमगज, प्रदीप चन्द्रोल, ममता यादव, वीरेन्द्र साहू, बाबा गोस्वामी, हितेन्द्र खटवानी, विकास अंभोरे, टिकेन्द्र ठाकुर, मीरा सलाम, रमशीला साहू, रितका यादव, उत्तम यादव, ईश्वर नाग, मंजू सारथी, चेतन यादव सहित टेकेश्वर जैन, तारा ठाकुर, निर्मला नेताम, देवेन्द्र भाउ, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, विरेन्द्र श्रीवास्तव, राजेन्द्र गौर, अशोक वलेचा, दिनेश रजक, मनोज ध्रुव, संजय सिन्हा, दीपक खटवानी, नीलू तिवारी, राकेश शर्मा, गिरधर यादव, अंशु शुक्ला, घनेन्द्र ठाकुर, जयंत अठभैया, हिमांशु कोठारी, अविनाश नेगी, नरेश परिहार, प्रवेश चौहान, धर्मेन्द्र ठाकुर, रामचरण कोर्राम, रूपेश माहेश्वरी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित रह ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here