Home Blog बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में कांकेर पुलिस के आरक्षक भावेश सलाम ने...

बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में कांकेर पुलिस के आरक्षक भावेश सलाम ने 21 कि.मी. दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान।

0

📍कार्यालय पुलिस अधीक्षक,
📍 जिला उत्तर बस्तर कांकेर
📅 दिनांक: 23.03.2026

🔷 दिनांक 22.03.2026 को बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 का आयोजन जगदलपुर में किया गया, जिसमें देश-विदेश सहित बस्तर संभाग के कुल 9235 एथलीट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में बस्तर संभाग से 8127 प्रतिभागियों के साथ-साथ अन्य राज्यों एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावकों की सहभागिता रही।

Ro.No - 13759/40

🔷 इस प्रतिष्ठित आयोजन में रक्षित केन्द्र कांकेर में पदस्थ आरक्षक भावेश कुमार सलाम (पिता स्व. श्री जयसिंग सलाम) ने 21 किलोमीटर दौड़ को 1 घंटे 08 मिनट में पूर्ण कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
🔷 मैराथन दौड़ लालबाग से चित्रकोट पोटानार तक आयोजित की गई, जिसमें आरक्षक भावेश सलाम ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परिचय देते हुए जिला कांकेर का नाम गौरवान्वित किया।
🔷 इस उपलब्धि पर केदार कश्यप, वन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें ₹1,00,000/- की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

🎖️ जिला पुलिस कांकेर की ओर से शुभकामनाएं
▪️पुलिस अधीक्षक श्री निखिल कुमार राखेचा (भा.पु.से.), कांकेर द्वारा आरक्षक भावेश कुमार सलाम एवं डीएसएफ आरक्षक 2354 साव जी कोला को उनके उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

▪️उन्होंने कहा कि यह सफलता उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का प्रतिफल है, जो न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी एवं खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

👉 जिला पुलिस कांकेर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है तथा आशा करती है कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here