UN Secretary-General Guterres said in a press conference, “We have full hope that in India, like in other countries, the rights of all, including political and civil rights, will be protected
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अमेरिका और जर्मनी के बाद अब संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी इस मामले पर टिप्पणी की है। UN ने कहा कि उसे पूरी उम्मीद है कि भारत और जिस भी देश में चुनाव हो रहे हैं, वहां लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकार सुरक्षित हैं। इस टिप्पणी पर अभी तक भारत का बयान नहीं आया है।
क्या बोला UN?
UN की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने भारत में लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने से जुड़ा सवाल पूछा। इस पर UN महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, “हमें बहुत उम्मीद है कि भारत में जैसा कि चुनाव वाले किसी भी देश में होता है, राजनीतिक और नागरिक अधिकारों सहित सभी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी और हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान करने में सक्षम होगा।”
इससे पहले अमेरिका ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की थी। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा था कि हम मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी पर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कानूनी प्रक्रिया की उम्मीद करते हैं।
अमेरिका की टिप्पणी पर भारत ने आपत्ति जताते हुए नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास की कार्यवाहक उपप्रमुख ग्लोरिया बरबेना को तलब किया था। हालांकि, इसके बावजूद अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने फिर इस मामले पर टिप्पणी की थी।
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था, “हमने मामले का संज्ञान लिया है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हम मानते हैं और उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित मानक इस मामले में भी लागू होंगे।” भारत ने इसका विरोध करते हुए जर्मन दूतावास के उप प्रमुख को तलब किया था। इसके बाद जर्मनी का रुख नरम हुआ था।
केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। ED का आरोप है कि केजरीवाल इस घोटाले के मुख्य सरगना हैं और घोटाले से मिली राशि का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनावों में किया गया है। इससे पहले ED ने केजरीवाल को कई बार समन जारी किए थे, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जेल में बंद हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा है. दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी का आम आदमी पार्टी समेत पूरा विपक्ष देशभर में विरोध कर रहा है, इसके अलावा उनकी गिरफ्तारी पर अमेरिका और जर्मनी जैसे देश भी चिंता जता चुके हैं. भारत में आए राजनीतिक संकट पर अब संयुक्त राष्ट्र ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. संयुक्त राष्ट्र ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने के बाद आई ‘राजनीतिक अशांति’ पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमें भारत और अन्य देशों में होने वाले चुनाव में लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा की उम्मीद है.
अमेरिकी राजनयिक को किया तलब
भारत ने बुधवार को केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी के विरोध में अमेरिका के राजनायिक को तलब किया था. जिसपर बोलते हुए अमेरिका के विदेश विभाग प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, ”मैं किसी निजी राजनयिक मुलाकात के बारे में बात नहीं करने जा रहा हूं. लेकिन हमने सार्वजनिक रूप से पहले भी साफ किया है, वही मैं यहां कहता हूं कि हम निष्पक्ष, पारदर्शी, समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं. हमें नहीं लगता कि किसी को इस पर आपत्ति होनी चाहिए और हम निजी तौर पर भी यही बात स्पष्ट करेंगे.”
क्या है विवाद?
लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले दिल्ली शराब नीति मामले में 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था. वह फिलहाल केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में है. इसके अलावा कांग्रेस ने भी आरोप लगाया है कि आयकर विभाग ने उनके बैंक खाते सील कर दिए हैं, जिससे उनके पास संसदीय चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं बचे हैं.
अमेरिका और जर्मनी के बाद, अब संयुक्त राष्ट्र ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिया बयान
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार को लेकर अमेरिका के बाद अब संयुक्त राष्ट्र संघ ने बयान दिया कि उम्मीद है कि भारत में हर किसी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के चर्चे विदेशी गलियारों में भी होने लगे हैं. अमेरिका और जर्मनी के बाद अब संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर टिप्पणी की है. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘उन्हें उम्मीद है कि भारत तथा किसी भी अन्य देश में, जहां चुनाव हो रहे हैं, लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी और हर कोई एक स्वतंत्र व निष्पक्ष माहौल में मतदान कर पाएगा,’
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने क्या कहा केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर?
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और विपक्षी दल कांग्रेस के बैंक खातों के लेनदेन पर रोक को लेकर भारत में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक स्थिति पर ये टिप्पणियां करते हुए कहा ‘हमें बहुत ज्यादा उम्मीद है कि भारत तथा किसी भी अन्य देश में जहां चुनाव होने जा रहे हैं, वहां हर किसी के अधिकारों की रक्षा की जा रही है, जिनमें राजनीतिक और नागरिक अधिकार दोनों ही शामिल हैं, तथा हर कोई स्वतंत्र व निष्पक्ष माहौल में मतदान कर पाएगा.



