Home Blog गोल्ड स्पा में बाहर से लड़कियां लाकर सेक्स रैकेट करवाया ,ये युवतियां...

गोल्ड स्पा में बाहर से लड़कियां लाकर सेक्स रैकेट करवाया ,ये युवतियां मोटे पैसे लेकर देहव्यापार के लिए भारत आई थी

0

A sex racket was organized by bringing girls from outside in Gold Spa, these girls had come to India for prostitution with huge money.

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने एक स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई करते हुए नेपाल से बुलाई गई तीन लड़कियां और तीन युवकों को पकड़ा है। ये युवतियां मोटे पैसे लेकर देहव्यापार के लिए भारत आई थी। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जारी है। पूरा मामला नैनीताल रोड स्थित गोल्ड स्पा सेंटर का है।
जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोल्ड स्पा में बाहर से लड़कियां लाकर सेक्स रैकेट करवाया जा रहा है। इस सूचना के बाद हल्द्वानी पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे और एएचटीयू की यूनिट प्रभारी मंजू ज्याला की टीम ने शनिवार देर रात हल्द्वानी के गोल्ड स्पा सेंटर पर पहुंची। टीम को यहां कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के अलग अलग कमरों में अनैतिक गतिविधियों में लिप्त तीन युवक और तीन लड़कियां मिली।

Ro.No - 13672/156

पूछताछ में तीनों महिलाओं ने बताया कि वे सप्ताह पहले ही हल्द्वानी पहुंची थीं। देर रात पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दस्तावेज जांचने के बाद स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की है। तीनों नेपाल की निवासी है। मौके से बाजपुर निवासी तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। चेकिंग में टीम को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। महिलाओं और युवकों पर मुकदमे के साथ-साथ टीम ने स्पा सेंटर के दस्तावेज भी जांचे हैं। साथ ही स्पा सेंटर के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई।

नायब तहसीलदार पांडे ने बताया कि पूछताछ में तीनों महिलाओं ने शादीशुदा होने की बात कही है। ये कुछ समय पहले ही हल्द्वानी पहुंची हैं। महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकलने के लिए नेपाल से लाया गया था या नहीं, इस पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा

आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र नैनीताल जिले में सभी होटल रिजॉर्ट में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा हर संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत सभी थाना/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्रों में स्थित होटल, स्पा सेंटरों, रिजॉर्ट में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली की नैनीताल रोड़ स्थित एक स्पा सेंटर में मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार रात नैनीताल रोड़ स्थित गोल्ड स्पा सेंटर में दबिश दी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से अनैतिक गतिविधियों में लिप्त तीन युवक और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

वही मौके पर हल्द्वानी तहसीलदार सचिन कुमार की मौजूदगी में गोल्ड स्पा सेंटर को सील कर दिया गया है। स्पा सेंटर का संचालक फाजिल जो कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का संचालन कर रहा था वह मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है। अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अब तक की पुलिस जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि देह व्यापार में लिप्त तीनों महिलाएं नेपाली मूल की है जिनके सत्यापन की पुलिस कार्यवाही कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी –

1.फैज पुत्र गौहर निवासी गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा उम्र 21वर्ष।
2. सुरेन्द्र कुमार पुत्र प्रताप राम निवासी ग्राम हरकोट थाना कपकोट जिला बागेश्वर हाल कर्मचारी पिज्जा किंग गदरपुर उ0सिं0नगर उम्र 19वर्ष।
3. योगेश पुत्र स्व0 रमेश सिंह निवासी खानपुर थाना गदरपुर जिला उ0सिं0नगर उम्र 19वर्ष।
4. गौरी बिक पत्नी अमर उम्र 28 वर्ष निवासी शान्तिपुर थाना छिनचू जिला सुरखेत नेपाल हाल किरायेदार कालिका मन्दिर के पास रम्पुरा रूद्रपुर उ0सिं0नगर।
5. प्रिया पत्नी जीवन उम्र 22वर्ष निवासी ऐरीबंग थाना घड़तीगांव जिला रोलपा नेपाल हाल किरायेदार कालिका मन्दिर के पास रम्पुरा रूद्रपुर उ0सिं0नगर।
6. प्रियंका पत्नी जीवन उम्र 22वर्ष निवासी नौ नम्बर धनगढी नेपाल हाल किरायेदार कालिका मन्दिर के पास रम्पुरा रूद्रपुर उ0सिं0नगर।
7. फाजिल निवासी ला0नं0 8 बनभूलपुरा (फरार अभियुक्त)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here