Home Blog शादीशुदा और 1 बच्चे के पापा हैं दिलजीत दोसांझ दोस्त ने रिवील...

शादीशुदा और 1 बच्चे के पापा हैं दिलजीत दोसांझ दोस्त ने रिवील की फैमिली बीवी-बच्चे अमेरिका में रहते हैं,दिलजीत दोसांझ के दोस्त का दावा

0

Diljit Dosanjh is married and father of 1 child, friend reveals his family, wife and children live in America, claims Diljit Dosanjh’s friend.

दिलजीत दोसांझ अपने गानों के साथ फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. पिछले दिनों उन्होंने 11 साल की उम्र में छोड़े घर-गांव और मां-पापा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की थी. दिलजीत दोसांझ उन सिंगर्स में हैं, जिनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. गायक-एक्टर अपने परिवार के बारे में सार्वजनिक रूप से न बोलने के अपने फैसले पर अड़े हुए हैं और यही एक प्रमुख कारण है कि उन्होंने एक ‘बीबा मुंडा’ (अच्छा लड़का) वाला व्यक्तित्व विकसित किया है.
दिलजीत दोसांझ शादीशुदा है… क्या ये सुन आप भी हैरान हो गए. दिलजीत भले अपनी निजी जिंदगी को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं. लेकिन, उनके ही एक दोस्त से ये खुलासा किया है कि वो शादीशुदा है और एक बच्चे के पिता भी हैं…

Ro.No - 13672/156

शादीशुदा और 1 बच्चे के पापा हैं दिलजीत दोसांझ

इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में दिलजीत दोसांझ के दोस्त ने ये खुलासा किया है. ‘चमकीला’ स्टार प्राइवेट पर्सन हैं. उनके दोस्तों का कहना है कि उसकी पत्नी एक अमेरिकी-भारतीय है और उनका एक बेटा है, और उसके माता-पिता लुधियाना में रहते हैं.’

पिता रहे रोडवेज में बस ड्राइवर

दिलजीत का जन्म 1984 में हुआ था, एक ऐसा साल, जिसका महत्व पंजाब और भारत में कभी नहीं भुलाया जा सकेगा. बचपन से ही दिलजीत ने संगीत की दुनिया में कदम रखना शुरू कर दिया था. दिलजीत के बचपन के गांव के सरपंच माखन सिंह ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘उनके पिता बलबीर सिंह पंजाब रोडवेज में बस ड्राइवर रहे, जो अपने खाली समय में हॉकी खेलना पसंद करते थे.’

दिलजीत दोसांझ के दोस्त का दावा

इसी बीच सिंगर के दोस्त ने उनकी शादी को लेकर एक चौंकाने वाला दावा दिया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. दिलजीत दोसांझ के दोस्त ने दावा किया है कि सिंगर शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है. हालांकि, ‘अमर सिंह चमकीला’ एक्टर की और से इन दावों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. बिना नाम बताए सिंगर के एक दोस्त ने इंडियन एक्सप्रेस के सेक्शन, संडे एक्सप्रेस आई के लिए किए गए एक प्रोफ़ाइल लेख में दिलजीत की पत्नी और बच्चे के बारे में बताया है.

अमेरिका में रहते हैं बीवी और बच्चा

उनके दोस्त ने दावा किया है कि पंजाबी सिंगर की पत्नी एक भारतीय-अमेरिकी है और उनका एक बेटा भी है. प्रोफ़ाइल में लिखा गया है, ‘एक बहुत ज्यादा पर्सनल इंसान, उसके परिवार के बारे में बहुत कम जानकारी है, लेकिन दोस्तों का कहना है कि उसकी पत्नी एक अमेरिकी-भारतीय है और उनका एक बेटा है और उसके माता-पिता लुधियाना में रहते हैं’. साथ ही रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि उनकी पत्नी और बेटा अमेरिका में रहते हैं. हालांकि, इन सभी खबरों और दावों को लेकर दिलजीत की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

कियारा ने भी गलती से किया था खुलासा

बता दें, इससे पहले फिल्म ‘गुड न्यूज’ के प्रमोशन के दौरान उनकी को-एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी गलती से खुलासा किया था कि दिलजीत दोसांझ का एक बच्चा है. उस समय बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ये खुलासा किया था कि कलाकारों में सभी के बच्चे थे और वे एकमात्र ऐसी थीं, जो अभी तक किसी बच्चे की मां नही हैं, जिसका मतलब ये था कि उस समय भी दिलजीत शादीशुदा थे और एक बच्चे के पिता थे.

17 की उम्र से कमा रहे हैं हजारों

सिंगर-कंपोजर बलवीर बोपाराय, जिन्होंने दशकों पहले लुधियाना की एक रिकॉर्ड कंपनी के साथ काम किया था, उन्होंने याद किया कि कैसे दिलजीत ने साल 2000 में उनसे संपर्क किया था. उन्होंने कहा, ‘उसकी दाढ़ी तक नहीं निकली थी, लेकिन उसके पास लय थी. वो अच्छा भांगड़ा करता था और बहुत अच्छी पगड़ी बांधता था. वो 16 साल के थे, जब हमने उनका पहला एल्बम ‘इश्क दा उड़ा अदा (द एबीसी ऑफ लव) काटा था. जब वो 17 साल के थे, तब तक एक शो के लिए 50 हजार रुपये चार्ज कर रहे थे और शादी के सीजन के दौरान लगभग हर दिन बुकिंग हो रही थी.’

‘चमकीला’ में जल्द आएगे नजर

आपको बता दें कि पिछले साल दिलजीत ने इंटरनेशनल लेवल पर एक म्यूजिशियन के रूप में हलचल पैदा कर दी. कोचेला में परफॉर्म करने वाले वो पहले इंडियन आर्टिस्ट बने और फिर पॉप स्टार सिया के साथ काम किया. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘क्रू’ में वो नजर आए और अब फिल्म ‘चमकीला’ जल्द रिलीज होने वाली है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here