कांकेर । 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को प्रतिवर्ष की भांति संस्कार भारती इकाई कांकेर परिवार के सदस्यों द्वारा मंगलवार को नव वर्ष के स्वागत हेतु प्रातः 5:45 को डांडिया तालाब में उपस्थित हो कर उदित होते भगवान सूर्यदेव की प्रथम किरण को मंत्रोच्चारण शंखनाद, डमरू वादन करते जल अर्ध्य दिया गया, दीप प्रज्ज्वलित कर जल में प्रवाहित करते,मंगलकामना करते सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर संस्कार भारती की महिला सदस्यों के द्वारा एक-दूसरे को हल्दी कुमकुम एवं तिलक लगाकर भारतीय नव वर्ष आगमन की बधाई व शुभेच्छा दी गई।इस अवसर पर संस्था के सुरेश श्रीवास्तव , रामशरण जैन,अवधेश लारिया, डाँ.दिनेश मिश्रा, शिव सिंह भदौरिया ,मंजू शर्मा,रिना लारिया, भावना हड़प, गायत्री शर्मा, नमिता मूर्ति ,अशोक राठी , वीरेन्द्र श्रीवास्तव, निपेंद्र ठाकुर,,
एस आर मूर्ति, शशी चौहान, दमयन्ती राजपूत ,सरला शर्मा, रितिक, शैलजा सिंह , डाँ. तोरण,मीरा सलाम , आभा श्रीवास्तव ,अनीता श्रीवास्तव जितेंद्रधर शर्मा,बलराम भट्ट, कैलाश गुप्ता , संजू,गजेंद्र व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l..



