Home Blog चमके सोना चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही जानें आज...

चमके सोना चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही जानें आज कितने बढ़े दाम

0

Gold and silver futures started shining bright, know how much the prices increased today.

भारत में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त का सिलसिला जारी है. सोना जहां 71,500 रुपये के रिकॉर्ड भाव को पार कर गया है, वहीं चांदी की कीमत में 400 रुपये से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है और ये 83,000 रुपये के बेहद करीब पहुंच गई है. ऐसे में यह 83,000 रुपये के लेवल को कभी भी पार कर सकती है.

Ro.No - 13672/156

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 98 रुपये की तेजी के साथ 71,438 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 145 रुपये की तेजी के साथ 71,485 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,505 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,416 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 71,739 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर भी छू लिया।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 221 रुपये की तेजी के साथ 82,671 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 371 रुपये की तेजी के साथ 82,821 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 82,844 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया, जबकि आज दिन का निचला स्तर 82,671 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। मंगलवार को इसने 83,038 रुपये प्रति किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में और चमके सोना चांदी के वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 2,372.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,362.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.90 डॉलर की तेजी के साथ 2,370.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को इसने 2,374.40 डॉलर के भाव पर अब तक का उच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.27 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.98 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.27 डॉलर की तेजी के साथ 28.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 28.32 डॉलर के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया।

देश के प्रमुख शहरों में क्या है सोने-चांदी के रेट-

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 72,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 89,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 72,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 72,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
पुणे में 24 कैरेट सोना 72,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
लखनऊ में 24 कैरेट सोना 72,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
जयपुर में 24 कैरेट सोना 72,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
पटना में 24 कैरेट सोना 72,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 72,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ रहे सोने-चांदी के भाव

घरेलू बाजार की तरह ही विदेशी बाजारों में भी सोने-चांदी के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. कॉमैक्स पर गोल्ड जून फ्यूचर्स 5.63 डॉलर प्रति औंस की बढ़त के साथ 2,359.19 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है. चांदी कॉमैक्स पर मई फ्यूचर्स कॉन्ट्रेक्ट 0.399 डॉलर की तेजी के साथ 28.378 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here