Vodafone Idea FPO: What will Aditya Birla Group company do with the FPO money? How much will be the price band? FPO worth Rs 18,000 crore will be launched
Vodafone-Idea FPO टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone-Idea) वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। ऐसे में कंपनी को वित्तीय तौर पर मजबूत होने के लिए फंड की जरूरत है। कंपनी ने फंड जुटाने की योजना बना ली है और अब इस योजना पर बोर्ड ने मंजूरी भी दे दी है। कंपनी के बोर्ड ने 18000 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफरिंग को मंजूरी दे दी।
टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया वित्तीय संकट से जूझ रहा है। ऐसे में कंपनी ने कुछ दिनों पहले एलान किया था कि वह फंड जुटाने की योजना बना रही है।
आज सुबह कंपनी ने बीएसई एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी के बोर्ड ने 18,000 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफरिंग (एफपीओ) को मंजूरी दे दी है।
कंपनी का एफपीओ 18 अप्रैल को खुलेगा और 22 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी ने अपने न्यूनतम कीमत 10 रुपये और अधिकतम सीमा 11 रुपये प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित की है।
कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में कहा कि
कंपनी के बोर्ड ने 11 अप्रैल, 2024 को हुई अपनी बैठक में 18,000 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की आगे की सार्वजनिक पेशकश (एफपीओ) को मंजूरी दे दी। पूंजी जुटाने वाली समिति ने एफपीओ जारी करने के लिए मूल्य बैंड को मंजूरी दे दी।
प्रमोटर इकाई के लिए हाल ही में स्वीकृत तरजीही निर्गम मूल्य 14.87 रुपये की तुलना में मूल्य बैंड का उच्च अंत (11 रुपये) लगभग 26 प्रतिशत की छूट पर है और 12.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की छूट है।
कितना तय होगा प्राइस बैंड?
वोडाफोन आइडिया एफपीओ में 1298 शेयरों का एक लॉट साइज तय किया है. कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 10 से 11 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. कंपनी इस एफपीओ के जरिए 18,000 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है. इस इश्यू में कुल 16,363,636,363 शेयरों की बिक्री की जा रही है. इस एफपीओ में खुदरा निवेशक कुल 1298 शेयरों का एक लॉट मिनिमम खरीद सकते हैं वहीं अधिकतम 14 लॉट यानी 18172 शेयरों में बोली लगाई जा सकती है. ऐसे में एफपीओ में आप कम से कम 14,278 रुपये और अधिकतम 1,99,892 रुपये लगा सकते हैं.
कब होगी शेयरों की लिस्टिंग?
इस एफपीओ में आप 18 से 22 अप्रैल 2024 तक निवेश कर सकते हैं. वहीं शेयरों का अलॉटमेंट निवेशकों को 23 अप्रैल को किया जाएगा. वहीं असफल निवेशकों को खाते में रिफंड 24 अप्रैल को प्राप्त होगा. वहीं सफल निवेशकों डीमैट खाते में शेयरों को 24 अप्रैल को मिल जाएंगे. शेयरों की लिस्टिंग 25 अप्रैल 2024 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर होगी.
कंपनी एफपीओ के पैसों का क्या करेगी?
एफपीओ एक फंड जुटाने की ऐसी प्रक्रिया है जिसके जरिए कंपनी पहले से मार्केट में लिस्टेड कंपनी मौजूदा शेयरधारकों, निवेशकों और प्रमोटर को नए शेयर जारी करती है. कंपनी इस इश्यू के जरिए एक्स्ट्रा फंड जुटाती है. वोडाफोन आइडिया ने फरवरी में इक्विटी और डेट फंड के जरिए कुल 45,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान रखा था. इसके लिए कंपनी ने 20,000 करोड़ रुपये इक्विटी और इक्विटी लिंक्ड रूट से जुटाने का प्रस्ताव रखा था. वहीं बाकी राशि को डेट के जरिए कंपनी जुटाने की कोशिश कर रही है
शेयर बाजार को दी गई जानकारी
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने शुक्रवार के शुरुआती घंटों के दौरान स्टॉक एक्सचेंजों को यह जानकारी दी। एक्सचेंजों को बताया गया कि वह अगले सप्ताह ₹18,000 करोड़ तक के इक्विटी शेयरों का फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) लॉन्च करेगी। वोडाफोन आइडिया का एफपीओ 18 अप्रैल को खुलेगा और 22 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि एंकर निवेशक ऑफर को 16 अप्रैल को मंजूरी दी जाएगी। एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि बोर्ड ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, गुजरात के साथ रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) को अपनाने और दाखिल करने को मंजूरी दे दी है।
आईपीओ और एफपीओ में क्या है फर्क
शेयर बाजार में आईपीओ और एफपीओ के बारे में खूब चर्चा होती है। इनीशियल पब्लिक ऑफर या आईपीओ तो उस कंपनी का आता है जिसके शेयर पहले से शेयर बाजारों में लिस्टेड नहीं है। जबकि फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर या एफपीओ एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा एक कंपनी, जो पहले से ही शेयर बाजार में सूचीबद्ध है, निवेशकों या मौजूदा शेयरधारकों, आम तौर पर प्रमोटरों को नए शेयर जारी करती है। कंपनी इन शेयरों के इश्यू के जरिए अतिरिक्त फंड जुटाती है।
बोर्ड से फरवरी में ही मिली थी मंजूरी
वोडाफोन आइडिया का एफपीओ लाने के लिए इसके बोर्ड ने बीते 27 फरवरी को ही मंजूरी दे दी थी। उस समय खबर आई थी कि बोर्ड ने इक्विटी के माध्यम से ₹20,000 करोड़ तक जुटाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने हाल ही में अपनी प्रमोटर संस्थाओं में से एक – ओरियाना इन्वेस्टमेंट्स पीटीई लिमिटेड, जो कि आदित्य बिड़ला समूह से संबंधित है, को प्रीफरेंशियल शेयर जारी करके ₹2,075 करोड़ जुटाए हैं। बताया जाता है कि ₹20,000 करोड़ इक्विटी फंड जुटाने के अलावा, वोडाफोन आइडिया डेट फंडिंग के लिए बैंकों के साथ बातचीत कर रही है, जिससे इक्विटी और डेट के संयोजन के रूप में कुल फंड जुटाकर ₹45,000 करोड़ हो जाएगा।



