Voting from home for the first time in Maharashtra… Polling team reached Gadchiroli-Chimur Lok Sabha constituency to conduct voting through home voting.
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव का बिगुल चुका है. राज्य में पांच चरणों में चुनाव होंगे. लोकतंत्र के महापर्व में हर कोई वोट करे इसके लिए चुनाव आयोग ने अपनी विशेष तैयारी की है. अधिकारियों ने 12 अप्रैल को कहा कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में चुनाव अधिकारियों ने दो बुजुर्गों को लोकसभा चुनाव के लिए अपने घरों से वोट देने में सक्षम बनाने के लिए 107 किलोमीटर तक घुमावदार और जोखिम भरे रास्तों और जंगलों से होकर यात्रा की.
100 और 86 वर्ष की आयु के मतदाता गढ़चिरौली-चिमूर निर्वाचन क्षेत्र से हैं, जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा. गढ़चिरौली में जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, चुनाव आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और 40% से अधिक विकलांगता वाले व्यक्तियों को आम चुनावों में घर से मतदान करने का विकल्प दिया है.
चुनाव आयोग ने इस वर्ष से घर से वोटिंग करने की नई नीति जारी की है. उम्र के 85 साल पूरे कर चुके तथा पोलिंग सेंटर तक पहुंचने में असमर्थ लोगों के लिए नाम रजिस्टर करने के बाद यह सुविधा उपलब्ध की गई है. महाराष्ट्र में 19 अप्रैल को प्रथम चरण का मतदान गढ़चिरोली सभा क्षेत्र में होने जा रहा है.
नई नीति के तहत गढ़चिरोली संसदीय क्षेत्र में घर से वोटिंग की योजना शुरू की गई है. गढ़चिरोली जिला प्रशासन ने अति दुर्गम तथा नक्सली संवेदनशील इलाके में इसकी पहल कर दी है. अहेरी उपजिला मुख्यालय से सिरोंचा तक यह दूरी तय की गई. यहां के 2 बुजुर्ग मतदाताओं के लिए 100 किलोमीटर का फासला तय कर टीम उनके घर पहुंची.
कोम्मरा किस्टय्या के बेटे रमण कोमेरा ने कहा कि, मेरे पिता बीमारी के चलते उठकर पोलिंग सेंटर नहीं जा सकते. 2 दिन से गांव के प्राइमरी टीचर यहां आकर गृह मतदान रजिस्ट्रेशन कर चले गए. हमारे मन में गृह मतदान को लेकर आशंका थी, लेकिन अचानक पोलिंग टीम 100 किमी की दूरी तय कर घर पहुंची. हमको आश्चर्य हुआ. टीम ने पूरी सावधानी के साथ निष्पक्ष मतदान कराया. यह नई नीति लोकतंत्र के लिए अच्छी पहल है. हम लोग बहुत खुश हैं.
वहीं, वोटिंग अधिकारी चुनाव आयोग ने इस चुनाव यह लागू की है 85 वर्ष उम्र के सीनियर सिटीजन घर से ही वोटिंग की सुविधा उपलब्ध हो रही है इसके साथ दिव्यांग जनों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध है. गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र में अब तक 85 वर्ष से अधिक उम्र के 923 मतदाताओं और 282 विकलांग मतदाताओं सहित कुल 1205 मतदाताओं ने घरेलू मतदान के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र से 85 वर्ष से अधिक आयु के 1037 तथा 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता प्रमाण पत्र वाले 338 मतदाताओं सहित 1375 मतदाताओं का घरेलू मतदान हेतु आवेदन निर्वाचन निर्णय अधिकारी शसंजय दैने द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है.
अधिकारी ने कहा, इस पहल के तहत, चुनाव अधिकारियों ने 100 वर्षीय किश्तय्या मदारबोइना और 86 वर्षीय किश्तय्या कोमेरा के घरों तक पहुंचने के लिए अहेरी से सिरोंचा तक 107 किलोमीटर की यात्रा की, जिनके पास चलने-फिरने की समस्या है, लेकिन वे अपने चुनावी अधिकारों का प्रयोग करने के इच्छुक थे.
उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारियों ने गढ़चिरौली-चिमूर निर्वाचन क्षेत्र में घर से मतदान करने के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु के 1,037 मतदाताओं और 338 “दिव्यांगों” के आवेदनों को मंजूरी दे दी है.
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में होने वाले हैं, जो 19 अप्रैल से शुरू होंगे और 4 जून को वोटों की गिनती के साथ समाप्त होंगे। महाराष्ट्र में पहले चरण में 5 निर्वाचन क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे. उन निर्वाचन क्षेत्रों में रामटेक (एससी), नागपुर (Gen), भंडारा-गोंदिया (Gen), गढ़चिरौली – चिमूर (एसटी), और चंद्रपुर (Gen) में वोट डाले जाएंगे. यहां बता दें बीजेपी ने नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है.



