Home Blog Gold Rate:सोना खरीदने वालों को लगा झटका ! अचानक सोना हुआ महंगा,...

Gold Rate:सोना खरीदने वालों को लगा झटका ! अचानक सोना हुआ महंगा, जानिए क्या है सोने-चांदी के भाव

0

शादी के सीजन की शुरुआत से पहले ही गोल्‍ड रेट (Gold Rate) में तूफानी तेजी देखी जा रही है. सोने का भाव (Gold Rate) सर्राफा बाजार में तेजी से बढ़ रहा है.सोना बीते शुक्रवार को 1,050 रुपये के उछाल के साथ 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में सोने की कीमत 1,050 रुपये बढ़कर 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। पिछले सत्र में यह 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी की कीमतें भी आसमान पर हैं। चांदी की कीमत भी 1,400 रुपये के उछाल के साथ 86,300 रुपये प्रति किलोग्राम की नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों से सोने के साथ चांदी की कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं। चांदी के भाव 90 हजार के करीब पहुंच रहे हैं।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here