Home Blog पीरियड्स के दौरान छुट्टी: लड़कियों को पीरियड्स लीव मिलेगी पहली बार लागू...

पीरियड्स के दौरान छुट्टी: लड़कियों को पीरियड्स लीव मिलेगी पहली बार लागू हुई यह व्‍यवस्‍था कितने दिन की छुट्टी,मिली और कौन से राज्य की यूनिवर्सिटी ने की बड़ी पहल,जानिए

0

Leave during periods: Girls will get periods leave, this system was implemented for the first time, how many days leave was given and which state university took the big initiative, know

पीरियड्स के दौरान लड़कियों को होने वाली मुश्किलों को देखते हुए चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी ने एक बड़ा फैसला किया है। पंजाब यूनिवर्सिटी ने लड़कियों को पीरियड्स के दौरान छुट्टी देने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी उत्तर भारत की पहली यूनिवर्सिटी बन गई है जहां लड़कियों को पीरियड्स लीव मिलेगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पीरियड्स लीव को लेकर सभी विभागों को एक सर्कुलर जारी कर दिया है। सर्कुलर के मुताबिक, छात्राओं को पीरियड्स लीव इसी साल यानी 2024-25 के सेशन से दी जाएगी।

Ro.No - 13672/156

इस छुट्टी के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। इसके तहत छुट्टी लेने के लिए छात्राों को पहले विभागीय कार्यालय में उपलब्ध फॉर्म भरना होगा। कैलेंडर के हिसाब से छात्रा पीरियड्स के कारण महीने में एक दिन की छुट्टी के लिए अप्लाई कर सकती हैं। छुट्टी छात्रा को इसी शर्त पर मिलेगी अगर वह न्यूनतम 15 दिन पढ़ने के लिए आई हो। नियमों के हिसाब से प्रति समेस्टर चार दिन की छुट्टी दी जाएगी।

यहां पहले से लागू है यह व्‍यवस्‍था

जनवरी 2023 में केरल में कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने यह व्‍यवस्‍था लागू की थी। ऐसा करने वाला वह देश का पहला विश्वविद्यालय है। असम का गुवाहाटी विश्वविद्यालय, तेजपुर विश्वविद्यालय और हैदराबाद में नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ उन अन्य संस्थानों में से हैं जो मासिक धर्म की छुट्टी दी जाती है।

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के कुलपति ने नियमों और शर्तों के साथ आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 से छात्राओं को छुट्टी देनी की बात कही है, लेकिन यह छुट्टी सिर्फ एक दिन के लिए ही दी जाएगी. छुट्टी लेने के लिए छात्राों को पहले विभागीय कार्यालय में उपलब्ध फॉर्म भरना होगा. फॉर्म जमा करने के लिए छात्रा को छुट्टी की परमिशन मिल जाएगी. यानी कैलेंडर के हिसाब से छात्रा पीरियड्स के कारण महीने में एक दिन की छुट्टी के लिए अप्लाई कर सकती हैं. छुट्टी छात्रा को इसी शर्त पर मिलेगी अगर वह न्यूनतम 15 दिन पढ़ने के लिए आई हो. नियमों के हिसाब से प्रति समेस्टर चार दिन की छुट्टी दी जाएगी.

केवल एक ही दिन मिलेगी छुट्टी

पीरियड्स के लिए छुट्टी आम दिनों में ही दी जाएगी. परीक्षा के दौरान छात्राएं इस छुट्टी के लिए अप्लाई नहीं कर सकती हैं. छुट्टी की अनुमति अध्यक्ष/निदेशक द्वारा दी जाएगी. छुट्टी छात्रा द्वारा स्व-प्रमाणन के आधार पर दी जाएगी. छात्रा को अनुपस्थिति के पांच कार्य दिवसों के भीतर छुट्टी के लिए आवेदन करना होगा. इसके बाद छात्रों की अटेंडेंस और छुट्टियों की जांच होगी. छुट्टी किसी विशेष महीने के केवल एक दिन के लिए दी जाएगी, किसी भी कारणवर्ष पीरियड्स की छुट्टी को बढ़ाया नहीं जा सकता है.
इन यूनिवर्सिटी में पीरियड्स के लिए छुट्टी

बता दें कि इससे पहले केरल की कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी देश की पहली यूनिवर्सिटी थी जिसने जनवरी 2023 में मेन्सट्रुअल लीव (menstrual leave) की शुरुआत की थी. असम की गुवाहाटी यूनिवर्सिटी, नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ हैदराबाद और असम की तेजपुर यूनिवर्सिटी भी छुट्टी देती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here