Home कांकेर 85 से ऊपर वयोवृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र से होम...

85 से ऊपर वयोवृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र से होम वोटिंग के लिए टीम गठित

0

14 से 16 अप्रैल तक 22 मतदान दलों द्वारा कराया जाएगा मतदान
लोकसभा आम निर्वाचन-2024
उत्तर बस्तर कांकेर, 13 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कांकेर जिले के अनुपस्थित मतदाता श्रेणी में वरिष्ठ नागरिक (85+ आयुवर्ग) एवं दिव्यांगजन (40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग) मतदाताओं का डाक मतपत्र के माध्यम से होम वोटिंग निर्वाचन कार्य 14 से 16 अप्रैल 2024 तक कराया जाएगा। होम वोटिंग अंतर्गत जिले में विधानसभा क्षेत्र 79-अंतागढ़ में 85+ आयुवर्ग के 20 एवं दिव्यांगजन 05 इस प्रकार कुल 25 मतदाता, विधानसभा क्षेत्र 80-भानुप्रतापपुर में 85+ आयुवर्ग के 117 एवं दिव्यांगजन 74 कुल 191 एवं विधानसभा क्षेत्र 81-कांकेर में 85+ आयुवर्ग के 82 एवं दिव्यांगजन 42 कुल 124 इस प्रकार जिले में कुल 340 मतदाता चिन्हांकित किए गए हैं।
नोडल अधिकारी डाकमत पत्र श्री सुमित अग्रवाल ने बताया कि होम वोटिंग के लिए कांकेर जिले के विधानसभा क्षेत्र 79-अंतागढ़ में 05 दल, विधानसभा क्षेत्र-80 भानुप्रतापपुर में 10 दल एवं विधानसभा क्षेत्र 81-कांकेर में 07 दल इस प्रकार कुल 22 मतदान दलों का गठन किया गया है। 05 सदस्यीय मतदान दलों में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-01, माइक्रोऑब्जर्वर, पुलिसकर्मी एवं वीडियोग्राफरों को शामिल किया गया है। सभी मतदान दलों को कलेक्ट्रेट संयुक्त भवन परिसर भू-तल से 14 अप्रैल को प्रातः 06 बजे ड्रॉप बॉक्स एवं अन्य आवश्यक निर्वाचन सामग्री प्रदाय कर होम वोटिंग के लिए प्रस्थान करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here