Home Blog ‘पुष्पा 2’ का बवंडर, इतने में बिचे OTT राइट्स,रिलीज से पहले ‘पुष्पा...

‘पुष्पा 2’ का बवंडर, इतने में बिचे OTT राइट्स,रिलीज से पहले ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने कमाए 200 करोड़,

0

‘Pushpa 2’ a whirlwind, OTT rights sold so much, ‘Pushpa 2 The Rule’ earned Rs 200 crores before release,

अल्लु अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2’ यानी ‘पुष्पाः द रूल’ का बज बना हुआ है. अल्लु अर्जुन के बर्थडे और फिल्म का टीजर जारी किया गया था. इसने रिकॉर्डतोड़ व्यूरशिप हासिल की. अल्लु ने अपने नए लुक और अंदाज से ऑडियंस को काफी इंप्रेस किया. फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी. फिल्म ऑरिजनली तमिल में बनी है, लेकिन पूरे भारत में अलग-अलग भाषा में रिलीज होगी. फिल्म की नॉर्थ डिस्ट्रीब्यूशन के राइट्स रवीना टंडन के पति ने खरीदे हैं. आपको जानकार हैरानी होगी इसके लिए अनिल थडानी ने मेकर्स को 200 करोड़ रुपए दिए हैं.
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘पुष्पा 2’ की हैवी डिमांड और साउथ के साथ-साथ नॉर्थ में भी हजारों स्क्रीन पर रिलीज होगी. फिल्म की इतनी ज्यादा डिमांड को देखते हुए मेकर्स रिलीज से पहले ही मोटी कमाई कर रहे हैं. सैटेलाइट से लेकर डिजिटल राइट्स भी उम्मीद से ज्यादा कीमतों पर बिक रहे हैं. इसकी वजह से कई रिकॉर्ड टूट रहे हैं.

Ro.No - 13672/156

250 करोड़ रुपए में बिके ‘पुष्पा 2’ के ओटीटी राइट्स

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पुष्पाः द रूल’ के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स को 250 करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर बेचे गए हैं, जिसे 300 करोड़ रुपए तक बढ़ाया जा सकता है. रिपोर्ट में एक सूत्र हवाले से कहा गया है, “यह सभी भाषाओं के लिए एक रिकॉर्ड डील है. ‘बाहुबली 2’ और ‘केजीएफ 2’ की डील 100 करोड़ रुपए में हुई थी. पुष्पा 2 की सबसे महंगी पैन इंडिया डील है.”

‘पुष्पा 2’ की परफॉर्मेंस के आधार पर बदलाव भी संभव

सूत्र ने आगे कहा कि कॉन्ट्रैक्ट में ‘पुष्पा 2’ के बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस के आधार पर बदवाल भी किया जा सकता है.डील करने का नया तरीका बेस्ड वैल्यू तय करना है और इसे बॉक्स ऑफिस रिटर्न से जोड़कर बढ़ाना है. इससे पहले, सबसे बड़ी डिजिटल राइट्स डील एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी ‘आरआरआर’ के लिए थी. फिल्म की 170 करोड़ रुपए में डील हुई थी.

देवरा पार्ट 1

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 के हिंदी थिएट्रीकल राइट्स 45 करोड़ रुपये में बिके हैं. यानि नॉर्थ इंडिया रिलीज होने से पहले फिल्म ने 45 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म देवरा पार्ट 1 को नॉर्थ इंडिया में करण जौहर पेश करने जा रहे हैं. यह फिल्म आगामी 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को सिवा कोराताला ने डायरेक्ट किया है.

पुष्पा 2 द रूल

इधर, साउथ सिनेमा से एक और मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 द रूल का दुनियाभर के दर्शकों को इंतजार है. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म के पहले पार्ट से ऐसा धमाका किया था, जिसकी गूंज दुनियाभर में गई. अब फिल्म पुष्पा 2 द रूल से एक बार फिर अल्लू अर्जुन वर्ल्डवाइड सिनेमा पर राज करने जा रहे हैं. गौरतलब है कि फिल्म पुष्पा 2 रूल के हिंदी थिएट्रीकल राइट्स 200 करोड़ रुपये में बिके हैं. वहीं, सभी भाषाओं में पुष्पा 2 द रूल की मार्केट वैल्यू 1000 करोड़ रुपये की हो गई है. ऐसा कर पुष्पा 2 द रूल ने एस.एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर को पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म के सभी भाषा में थिएट्रीकल राइट्स 900 करोड़ रुपये में बिके थे. बता दें, रवीना टंडन के पति और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी ने पुष्पा 2 द रूल के नॉर्थ इंडिया थिएट्रीकल राइट्स के लिए 200 करोड़ रुपये ए़डवांस दे दिए हैं.

पुष्पा ने रचा इतिहास

रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 द रूल ने नॉर्थ इंडिया में 200 करोड़ रुपये के थिएट्रीकल राइट्स बेचकर इतिहास रच दिया है. इससे पहले कई फिल्मों के हिंदी राइट्स 140 से 160 करोड़ रुपये में बिके थे. इस कड़ी में पुष्पा 2 द रूल ने शाहरुख खान की डंकी और जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनके राइट्स 150 करोड़ रुपये में बिके थे. बता दें, पुष्पा 2 द रूल आगामी 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.

गेम चेंजर

बता दें, राम चरण स्टारर पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘गेम चेंजर’ की अभी रिलीज डेट का एलान नहीं हुआ है. शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. वहीं, फिल्म के डिजिटल राइट्स (OTT) 105 करोड़ रुपये में बिक चुके हैं. फिल्म रिलीज होने के बाद प्राइम वीडियो पर देखी जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ओटीटी राइट्स (साउथ भाषा) प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं. जी तेलुगू ने फिल्म के सैटेलाइट राइट्स खरीदे हैं.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here