Canara Bank: Share split- new update released, these shareholders will benefit
सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज बैंक, केनरा बैंक ने छोटे निवेशकों के लिए अपने शेयर को अफोर्डेबल बनाने खातिर स्टॉक स्प्लिट करने के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा कर दी है. केनरा बैंक ने बताया कि 15 मई 2024 स्टॉक स्प्लिट करने के लिए रिकॉर्ड तारीख फिक्स किया गया है. जिन निवेशकों के पास 15 मई तक केनरा बैंक के शेयर्स होंगे उन्हें शेयर में सब-डिविजन का लाभ मिलेगा.
स्टॉक एक्सचेंज के पास फाइल किए गए रेग्यूलेटरी फाइलिंग में केनरा बैंक ने बताया कि शेयरों के सब-डिविजन या स्प्लिट करने के लिए रिकॉर्ड तारीख तय कर दिया गया है. 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों के सब-डिविजन के लिए बुधवार 15 मई 2024 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर फिक्स किया गया है. इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास केनरा बैंक के शेयर्स होंगे वे स्टॉक में सब-डिविजन या स्प्लिट के लाभार्थी होंगे.
केनरा बैंक ने बताया कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले पांच शेयरों में विभाजित किया जाएगा. बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक से शेयरों के सब-डिविजन की मंजूरी मिलने के बाद केनरा बैंक ने स्टॉक स्प्लिट करने के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है.
इससे पहले 26 फरवरी 2024 को केनरा बैंक के बोर्ड की बैठक हुई थी जिसमें 10 रुपये के फेस वैल्यू स्टॉक के सब-डिविजन पर बैंक के बोर्ड ने मुहर लगाई थी. केनरा बैंक के स्टॉक स्प्लिट के कारणों पर सफाई देते हुए केनरा बैंक ने कहा था, इस फैसले के बाद बाजार में केनरा बैंक के शेयरों की सप्लाई बढ़ाने में मदद मिलेगी. और सब-डिविजन के बाद स्टॉक की कीमत में आने से रिटेल निवेशकों के लिए स्टॉक अफोर्डेबल हो जाएगा. इससे केनरा बैंक के शेयरधारकों में रिटेल निवेशकों की संख्या को बढ़ाने में मदद मिलेगी.
केनरा बैंक के स्टॉक के सब-डिविजन के रिकॉर्ड डेट के एलान के बीच शेयर 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 582 रुपये पर कारोबार कर रहा है. केनरा बैंक अपने शेयरधारकों के लिए मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है. 2024 में स्टॉक ने 33 फीसदी, 6 महीने में 55 फीसदी, एक साल में 97 फीसदी, 2 वर्ष में 150 फीसदी और 3 वर्ष में स्टॉक ने 350 फीसदी का रिटर्न दिया है.
एलान के अनुसार बैंक का एक शेयर 5 शेयर में बंट जाएगा. बैंक ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा है कि स्प्लिट का एलान इस लिए किया गया है कि शेयर को ज्यादा से ज्यादा लोग खरीद सकें. वहीं, 15 मई को कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का भी एलान किया. इसका मतलब साफ है कि उस दिन बैंक अपने रिकॉर्ड में शेयर खरीदने वालों के नाम चेक करेगा. जो भी उस दिन शेयरधारक होगा. वहीं, शेयर विभाजन के बाद ज्यादा शेयर पाने का हक रखेगा.
Canara Bank ने किया एलान-शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बैंक ने कहा कि 26 फरवरी 2024 को बैंक के बोर्ड की बैठक में शेयर को 5 शेयरों में बांटने की मंजूरी दr. फैसले के अनुसार 10 रुपये के फेस वैल्यू वाला एक शेयर 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बंट जाएगा. बैंक के मुताबिक ये फैसला बैंक के शेयरों में लिक्विडिटी बढ़ाने, रिटेल निवेशकों की खरीद दायरे में स्टॉक को लाने और रिटेल इनवेस्टर बेस बढ़ाने के लिए लिया गया है. दरअसल स्टॉक स्प्लिट के साथ शेयरों की संख्या बढ़ जाता ही लेकिन बाजार मूल्य स्थिर रहता है ऐसे में हर शेयर का बाजार भाव कॉर्पोरेट एक्शन के बाद स्प्लिट के अनुपात में घट जाता है.
एक साल में 100 फीसदी का रिटर्न दे चुका है शेयर-केनरा बैंक का शेयर अपने निवेशकों के लिए मुनाफे का सौदा रहा है. बीते एक साल में स्टॉक 111 फीसदी की बढ़त दर्ज कर चुका है. वहीं 3 साल में स्टॉक का रिटर्न 265 फीसदी रहा है. इस साल अब तक स्टॉक 31 फीसदी बढ़ा है. वहीं 3 महीने में स्टॉक 47 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है.



