Home Blog सूची में अपना नाम चेक करें..लाडली बहना आवास योजना नई सूची जारी

सूची में अपना नाम चेक करें..लाडली बहना आवास योजना नई सूची जारी

0

Check your name in the list..Ladli Brahmin Awas Yojana new list released

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा घोषणा की गई है कि जल्दी लाडली बहन आवास योजना की लिस्ट जारी की जाएगी। जिसमें उन सभी महिलाओं के नाम शामिल हो गए हैं जिन्हें लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा पहली क़िस्त जारी किया जाएगा। अगर आप भी लिस्ट में अपना नाम देखना चाहती हैं परंतु उसकी प्रक्रिया के बारे में नहीं जानते हैं हमारा आर्टिकल पढ़ें…
Ladli Behna Awas Yojana List 2024 जैसा कि आप लोगों को मालूम है लाडली बहना आवास योजना मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है जिसका प्रमुख मकसद राज्य के गरीब वर्ग की महिलाओं को 130000 रुपए की राशि तीन किस्तों में दी जाएगी। ताकि खुद का पक्का मकान बना सके।

Ro.No - 13672/156

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट के लाभ

Ladli Behna Awas Yojana 2024 के तहत सरकार करीब 4 लाख 75 हजार से अधिक गरीब परिवारों को लाभान्वित करने वाली हैं। लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत भोपाल के कृषाभाऊ ठाकरे कन्वर्सेशन केंद्र से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया गया था। इसके अंतर्गत 130000 रुपए की राशि दी जाएगी। ताकि राज्य के गरीब वर्ग की महिलाएं खुद का पक्का मकान बना सके।
Ladli Behna Awas Yojana List 202 चेक कैसे करें
लाडली बहन आवास योजना लिस्ट अगर आप चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए

आपको लाडली बहना आवास योजना की ऑफिशल पोर्टल

https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा। यहां पर आपको लाडली बहन आवास योजना लिस्ट का लिंक दिखाई पड़ेगा उसे पर क्लिक करेंगे। फिर आपसे जो भी आवश्यक जानकारी मांगी जाएगी उसका विवरण दर्ज करना होगा इसके बाद ही आपके सामने लाडली बहन आवास योजना की लिस्ट ओपन हो जाएगी। जिसमें आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं कि आपका नाम इसमें शामिल किया गया है कि नहीं।

लाडली बहना आवास योजना के लाभ

इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की महिलाओं को 120000 रुपए की मदद सरकार की तरफ से प्रदान की जाएगी। बताते चलें कि यह सहायता राशि एकदम नहीं बल्कि तीन किस्तों में प्रदान की जाएगी। इस प्रकार से फिर महिलाएं अपने बैंक अकाउंट में सीधे योजना की राशि का लाभ प्राप्त करके अपने लिए पक्के घर का निर्माण कर सकेंगी।
लेकिन योजना की राशि का लाभ केवल ऐसी महिलाओं को ही मिलेगा जिनका नाम योजना की सूची में सम्मिलित किया गया होगा। तो इस प्रकार से एमपी सरकार अपने राज्य की सभी बेघर महिलाओं को घर बनाने के लिए समर्थ बनाएगी जिससे कि गरीब महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक विकास हो सके।

लाडली बहना आवास योजना के लिए पात्रता

लाडली बहना आवास योजना के माध्यम से केवल मध्य प्रदेश की मूल महिलाओं को ही लाभ दिया जाएगा। आवेदक महिला के पास अपना खुद का पक्का घर नहीं होना चाहिए और साथ ही महिला के नाम से कोई भी जमीन नहीं होनी चाहिए। बताते चलें कि यह योजना केवल जरूरतमंद और गरीब परिवार की महिलाओं के लिए आरंभ की गई है इसलिए इस योजना के माध्यम से पात्रता रखने वाली महिलाओं को ही लाभ दिया जाएगा।

लाडली बहना आवास योजना की नई लिस्ट कैसे चेक करें?

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में यदि आपको नाम चेक करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित सारे चरणों को सही तरह से दोहराना होगा जो इस प्रकार से हैं :-
सर्वप्रथम आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ को ओपन करना होगा।
अब वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर ही आपको स्टेकहोल्डर्स में जाना है जहां पर आपको आईएवाई/ पीएमएवाईजी बेनिफिशियरी लिस्ट का विकल्प मिलेगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना होगा।
क्लिक करते ही आप अगले पेज पर चले जाएंगे जहां पर आपको एडवांस सर्च का बटन दबाना होगा।
इस प्रकार से अब आपके सामने एक और दूसरा नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपसे कुछ विवरण का चयन करने के लिए कहा जाएगा।
पूछे गए विवरण के अंतर्गत आपको अपने जिले, अपने राज्य, अपने ब्लॉक, अपनी पंचायत इत्यादि को भरना होगा।
इसके बाद आपको योजना के सेक्शन में जाकर मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना को चुन लेना होगा।
अब यहां पर आपको सबसे आखिर में फाइनेंशियल ईयर को भी चुनकर फिर सर्च का बटन दबा देना होगा।
सर्च के बटन पर क्लिक करते ही आपके समक्ष लाडली बहना आवास योजना लिस्ट ओपन होकर आ जाएगी और अब आप इस सूची में अपने नाम को सरलता पूर्वक देख सकते हैं।

यदि आपको ढूंढने पर अपना नाम इस लिस्ट में मिल जाता है तो तब आपको मध्य प्रदेश सरकार पक्का घर का निर्माण के लिए सहायता राशि ज़रूर प्रदान करेगी।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को अब ऑनलाइन देखना बहुत ही सरल है। इसलिए एमपी की जिन बहनों ने इस योजना हेतु अप्लाई किया है तो वे अब योजना की सूची में अपने नाम को घर बैठे ही चेक कर सकती हैं। इस लिस्ट को चेक करने के सभी महत्वपूर्ण चरण हमने आपको इस लेख में उपलब्ध करा दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here