Home Blog इजराइल ने लेबनान में जवाबी हमले किए जवाब में IDF ने मार...

इजराइल ने लेबनान में जवाबी हमले किए जवाब में IDF ने मार दिए कई लड़ाके हिज़बुल्लाह ने इजराइल पर दागे 35 रॉकेट, निशाना बनाया आर्मी हेडक्वार्टर को

0

Israel retaliated in Lebanon, in response IDF killed many fighters, Hezbollah fired 35 rockets at Israel, targeted Army Headquarters

लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने सोमवार रात को इजरायल पर रॉकेट दागे। उसने लगभग 35 रॉकेट से इजरायल पर हमला किया। हमले में ऐन जेइतिम सैन्य अड्डे पर स्थित इजरायली सेना की 91वीं डिवीजन की तीसरी इन्फैंट्री ब्रिगेड के मुख्यालय को भी निशाना बनाया गया। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस हमले के बाद इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने की आशंका बढ़ गई है क्योंकि हिजबुल्लाह को ईरान ही चलाता है।

Ro.No - 13672/156

इजरायली बलों ने हिजबुल्लाह के हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि लेबनान की तरफ से कत्यूशा रॉकेट के जरिए साफेद शहर पर हमला किया गया। जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायली बलों ने लेबनान से आईं 35 रॉकेट के स्त्रोत का पता लगाया और स्त्रोत पर हमला किया। लेबनानी मीडिया के अनुसार, हिजबुल्लाह ने यह हमला लेबनानी गांवों पर इजरायल के हमलों के जवाब में किया है। इजरायल ने श्रीफा, ओडासेह और रब लातिन गावों में हवाई हमला किया था।

यह पहली बार नहीं है जब हिजबुल्लाह और इजरायल में संघर्ष हुआ है और इजरायल-हमास युद्ध की शुरुआत के बाद दोनों कई बार एक-दूसरे पर हवाई हमले कर चुके हैं। समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, इस संघर्ष में लेबनान में हिजबुल्लाह के कम से कम 376 लड़ाके और लगभग 70 आम नागरिक मारे गए हैं। दूसरी तरफ इजरायल के 10 सैनिकों की मौत हुई है, वहीं 8 आम नागरिकों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है।
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर यह हमला ऐसे समय पर किया है जब ईरान और इजरायल युद्ध के मुहाने पर खड़े हुए हैं और किसी भी तरफ से एक छोटी सी गलती भी इलाके में बड़ा युद्ध छेड़ सकती है। हाल ही में ईरानी विदेश मंत्रालय ने इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा था कि उसकी तरफ से एक और गलती का ईरान की ओर से कठोर और अधिक निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

दरअसल, इजरायली सेना ने 1 अप्रैल को सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था, जिसमें ईरान के 7 सैन्य अधिकारी मारे गए थे। इसके बदला लेने के लिए 14 अप्रैल को ईरान ने इजरायल पर सीधा हमला कर दिया। उसने इजरायल पर 300 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन दागे, जिनमें से ज्यादातर को इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया। इसके बाद 18 अप्रैल को इजरायल ने ईरान पर हमला किया।

हिज़बुल्लाह ने क्या कहा?

हिजबुल्लाह ने हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान के गांवों को निशाना बनाकर की गई छापेमारी के जवाब में उत्तरी इज़राइल में एक सेना मुख्यालय पर “दर्जनों” कत्युशा रॉकेट दागे थे.

आईडीएफ ने क्या कहा?

इज़राइल रक्षा बलों ने कहा कि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इस हमले के बाद इजरायली सेना ने दो इमारतों पर हमला किया करने के बाद दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर भी हमला किया, जहां पहले हिजबुल्लाह के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे.

गाजा में हमले पर उठते सवाल

एसोसिएटेड प्रेस ने स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि सोमवार को दक्षिणी गाजा शहर राफा पर इजरइल ने हमला किया था. जिसमें 22 लोग मारे गए थे. इन 22 लोगों में से 18 बच्चे थे. यह हमला तब हुआ जब संयुक्त राज्य अमेरिका अपने करीबी सहयोगी इज़राइल को अरबों डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता को मंजूरी देने की राह पर था.
बता दें, जब से इजराइल और हमास के बीच जंग की शुरुआत हुई है. तभी से हिजबुल्लाह लगातार इजराइल पर हमला करता आ रहा है. कई बार इजराली सैनिकों और हिजबुल्लाह के लड़ाकों के बीच झड़प हो चुकी है. हाल ही में सगंठन ने आईडी लगाकार लेबनान की सीमा में घुस रहे इजराली सैनिकों को मारा था.

6 महीने में हिजबुल्लाह के 376 लड़ाकों की मौत

टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, हमास के खिलाफ जंग शुरू होने के बाद हिजबुल्लाह लगातार इजराइल पर हमले करता रहा है। इस दौरान इजराइल की जवाबी कार्रवाई में अब तक हिजबुल्लाह के करीब 376 लड़ाकों की मौत हुई है। इस दौरान इजराइल के भी 10 सैनिकों और 8 आम नागरिकों ने जान गंवाई है।
ईरान और इजराइल में टकराव के बाद से ईरान समर्थित संगठनों ने इजराइल पर हमले तेज कर दिए हैं। रविवार को एक और संगठन कातिब हिजबुल्लाह ने सीरिया में अमेरिकी फौज के ठिकानों पर हमला किया था। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह हमला इराक से हुआ था।
इससे पहले 17 अप्रैल को भी हिजबुल्लाह ने इजराइल पर रॉकेट और ड्रोन्स से हमला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइली आर्मी के बेस पर हुए अटैक में 14 लोग जख्मी हो गए थे। यह हमला इजराइल के अल-अरामशे गांव पर हुआ था।

2006 में इजराइल ने हिजबुल्लाह को मिटाने के लिए चलाया था ऑपरेशन

2006 में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह संगठन ने इजराइल पर हमला कर दिया था। इसके जवाब में इजराइली सेना ने एक ऑपरेशन चलाया था। इजराइल ने लेबनान पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए थे। जमीन से हमले के लिए इजराइली सेना लेबनान में घुस गई थी।
34 दिनों तक चले इस ऑपरेशन में इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के कैंप पर कम दूरी की मिसाइलों और तोपों से गोले बरसाए थे। इस ऑपरेशन के खत्म होने के बाद इजराइल ने दावा किया था कि उसने हिजबुल्लाह के नेटवर्क को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।

क्या है हिजबुल्लाह संगठन

हिजबुल्लाह शब्द का अर्थ पार्टी ऑफ गॉड है। यह संगठन खुद को शिया इस्लामिक पॉलिटिकिल, मिलिट्री और सोशल आर्गनाइजेशन बताता है। हिजबुल्लाह लेबनान का ताकतवर ग्रुप है। अमेरिका और कई देशों ने इसे आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है।
1980 की शुरुआत में लेबनान पर इजराइल के कब्जे के दौरान इसे ईरान की मदद से बनाया गया था। 1960-70 के दशक में लेबनान में इस्लाम की वापसी के दौरान इसने धीमे-धीमे जड़ें जमानी शुरू कर दी थीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here