Home छत्तीसगढ़ रबी फसल की सिंचाई के लिए नहरों में अधिक समय तक पानी...

रबी फसल की सिंचाई के लिए नहरों में अधिक समय तक पानी देने बीजेपी नेता रवि पांडेय ने कलेक्टर से की माँग

0

 

जांजगीर-चांपा। रबी फसल हेतु मुड़पार शाखा नहर मे पानी की अवधि बढ़ाने हेतु भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने कलेक्टर को आवेदन किया है। ज्ञात हो कि मुड़पार शाखा नहर से सिंचाई का लाभ लेने वाले किसानों ने इंजीनियर पाण्डेय से मिलकर निवेदन किया कि इस बार रबी फसल के लिए पानी विलंब से छोड़ा गया था। जिससे अभी फसल तैयार होने मे समय लगेगा और गांवो मे कोटवार के द्वारा आगामी 30 अप्रेल तक के लिए पानी प्रदान करने की मुनादी करायी गयी है। किसानो की मांग पर इंजीनियर पाण्डेय ने कलेक्टर से निवेदन किया कि फसल तैयार होने तक कम से कम एक सप्ताह 07 मई तक मुड़पार शाखा नहर मे पानी बढ़ाया जाए।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here