Home छत्तीसगढ़ नवोदय विद्यालय बीजापुर में मनाया गया वार्षिकोत्सव, मुख्य अतिथि कलेक्टर अनुराग पाण्डेय...

नवोदय विद्यालय बीजापुर में मनाया गया वार्षिकोत्सव, मुख्य अतिथि कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

0

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- बीजापुर के ज्ञानगुड़ी परिसर में स्थित नवोदय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ विविध सांस्कृतिक गतिविधियों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया, विद्यार्थी जीवन में शिक्षा का महत्व, बेहतर शिक्षा से बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देने शिक्षा, खेल सहित अन्य गतिविधियों में पूरी क्षमता के साथ भाग लेकर अपने सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कक्षा 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11वीं में वर्तमान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीजीएम ताजुद्दीन आसिफ सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद एवं नवोदय विद्यालय बीजापुर के प्राचार्य अरूण कुमार उपस्थित थे।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here