Home कांकेर जेपरा विद्यालय द्वारा वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया

जेपरा विद्यालय द्वारा वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया

0

 

कांकेर ।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेपरा द्वारा 2023_24 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमे कक्षा 9वी में 47 छात्र छात्राए ने परीक्षा दिए उसमें 39 बच्चे पास हुए पूरक 6 तथा 2 बच्चे अनुत्तीर्ण हुए।कक्षा में प्रथम स्थान कुमारी शिवानी 82प्रतिशत द्वितीय स्थान प्रशांत साहू 76 प्रतिशत,तृतीय स्थान खिलेश्वरी कवाची 69 प्रतिशत रहा।कक्षा नवमी का 83प्रतिशत रहा।जिसमे प्रथम श्रेणी 6 द्वितीय श्रेणी 11 तृतीय 22 रहे।कक्षा 11 वी में दर्ज 31 छात्र ,छात्राए प्रविष्ट 30 जिसमे 28 बच्चे उत्तीर्ण, पूरक 2 बच्चे आए।24 बच्चे प्रथम श्रेणी,4 द्वितीय श्रेणी और 2पूरक आए हैं।माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 वी में दर्ज 22 जिसमे 2 ए प्लस, 2 ए, 7बी प्लस 10, बी 3, कक्षा सातवी में दर्ज 26 में ए 12, बी प्लस 7, बी 7 तथा 6 वी में दर्ज 37में 4 ए, बी प्लस 5,बी 16 और सी प्लस 12 से छात्र ,छात्राएं उत्तीर्ण हुए।इसी तारतम्य में आई टी संकाय से सेक्टर स्किल कौंसिल(एस एस सी) सर्टिफिकेट 12 बच्चो को प्रदाय किया गया।माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा परिणाम की घोषणा दिलीप साहू तथा हाई/हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम की घोषणा स्वदेश शुक्ला के द्वारा किया गया।भूतपूर्व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष लीलू दास दुबे ने अपने उद्बोधन में परीक्षा परिणाम का बहुत सराहना करते हुए बोले कि आगे बच्चो को बहुत अच्छे से पढ़ कर आगे भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया संस्था प्रमुख श्री शेख सज्जाद खान ने जो बच्चे 9वी और 11वी से उत्तीर्ण हुए उन बच्चो को आगे बोर्ड में टॉप टेन आने के लिए प्रेरित किए साथ में गर्मी के छुट्टी में आगे के पढ़ाई करने को कहे।परीक्षा परिणाम घोषणा में संस्था प्रमुख प्रभारी प्राचार्य श्री शेख सज्जाद खान,स्वदेश शुक्ला,टी डी टांडीया,बलराम जुर्री,शशि तारक, रितु ओट्टी,रेणुका साहू,रामेश्वर टांडीया,दिनेश नेताम,भोज राम नेताम,दिलीप ठाकुर,रमेश भास्कर, नीरज वट्टी,बलराम टंडन,राकेश डडसेना के साथ पालक लीलू दास दुबे,छत्र पाल ध्रुव,सोहद गंगासागर,प्रकाश सिन्हा,भुवन पटेल के साथ छात्र छात्राएं उपस्थित थे अंत में समापन और आभार स्वदेश शुक्ला के द्वारा किया गया।..

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here