कक्षा एकादश विज्ञान समूह में प्रथम खुशबू तो कृषि समूह में प्रथम तनुश्री रहीं
दसपुर ।
कांकेर शिक्षा समिति के द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाड़ी कांकेर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा नवमी एवं कक्षा ग्यारहवीं का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा है।
प्राथमिक विभाग के परीक्षा परिणाम की घोषणा प्राथमिक विभाग परीक्षा प्रमुख संगीता साहू ने किया। प्रावीण्यता के आधार पर कक्षा प्रथम से प्रथम नित्या बंजारे एवं रेहान्त मंडावी 93.92 द्वितीय तरूण देवांगन 92.58 हंसिका विश्वकर्मा 91.17 प्रतिशत अंक लेकर रहे। कक्षा द्वितीय में प्रथम प्रियाशी पटेल 89.83 द्वितीय प्राची नेताम 88.83 व तृतीय हेतल देहारी 87.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। कक्षा तीसरी में प्रथम सिद्धी यादव 93 द्वितीय पूर्वाश 92.2 व तृतीय चंचल सलाम 91.8 प्रतिशत, कक्षा चौथी में प्रथम संजय नागेश 84.25 द्वितीय चंचल कांगे 86.92 व तृतीय हर्ष मरकाम 84.25 प्रतिशत एवं कक्षा पांचवी में प्रथम अनुराग पांडे 94.8 द्वितीय दिप्तांशु यादव 93.42 व तृतीय दामिनी मंडावी 88.75 प्रतिशत अंक लेकर रहे।
इसी प्रकार माध्यमिक विभाग की परीक्षा प्रमुख उत्तरा नायक ने माध्यमिक विभाग परीक्षा परिणाम की घोषणा कीं। प्रावीण्यता आधार पर कक्षा छठवीं से प्रथम पूर्वी यादव 84.4 द्वितीय अर्चना मंडावी 80.4 तृतीय भोजराज साहू 76.81 प्रतिशत, कक्षा सातवीं से प्रथम निहारिका साहू 81.59 ,द्वितीय नेल्सी कुमेटी 80.74 व तृतीय हनि पांडे 80.26 प्रतिशत, कक्षा आठवीं से प्रथम डिम्पल यादव 96.74 द्वितीय वंशिका 96.33 व तृतीय डामिनी ध्रुव 91.89 प्रतिशत अंक लेकर रहे।
उच्चतर माध्यमिक विभाग की परीक्षा प्रभारी ललता अहरवाल ने उच्च माध्यमिक विभाग एवं उच्चतर माध्यमिक विभाग के परीक्षा परिणाम की घोषणा की। कक्षा नवमी में प्रथम स्थान पर तनिषा देवांगन 96.16 द्वितीय तमन्ना यादव 93.5 एवं तृतीय समीक्षा यादव 93 प्रतिशत एवं कक्षा 11वीं में विज्ञान समूह में प्रथम खुश्बू साहू 95.20 द्वितीय दिशा जैन 88.60 व तृतीय भूमिका सिन्हा 86.4 प्रतिशत एवं कृषि संकाय से प्रथम तनुश्री नेताम 83.80 द्वितीय आदित्य फाफा 79.2 एवं तृतीय स्थान पर खिलेश्वरी यादव व आदित्य नरेटी 67.40 प्रतिशत प्राप्त कर रहे।
श्रेष्ठ शैक्षकीय कार्य एवं विविध क्रियाकलापों में सक्रिय भागीदारी के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर डा. एल. सी. लालवानी उपस्थित थे। जिन्होंने कहा कि सभी सफल विद्यार्थियोंं को जिन्होंने स्थान बनाया है मेरी शुभकामनाएंँ प्रदत्त है। जो विद्यार्थी सफलता से कुछ कदम दूर रह गये, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। वे और अधिक परिश्रम करें। निश्चित ही सफलता प्राप्त करेंगे।
राजगोपाल कोठारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशेष अतिथि के रूप में विद्यालय के व्यवस्थापक अशोक राठी , जिला प्रतिनिधि विजय कुमार बेश्रा , सह सचिव अजय जैन , संरक्षक सदस्य प्रो. नवरतन साव , पोखन लाल सिन्हा उपस्थित थे। जिन्होंने समस्तय सफल परीक्षार्थियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदत्त की।
विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार तारक ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
संचालन विद्यालय की शिक्षिका अमरीका रवानी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएंँ एवं पालक वर्ग उपस्थित थे।..



