Bahubali Crown of Blood trailer released, know when and on which OTT platform it will be released, ‘Bahubali’ returns in a new avatar
साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म बाहबुली ने अपने दोनों पार्ट के जरिए बॉक्स ऑफिस को हिला कर दिया था। प्रभास (Prabhas) और राणा दग्गुबाती स्टारर इस फिल्म फ्रेंचाइजी ने सफलता की नई ऊंचाइयों का छूआ था। फैंस भी बाहुबली की तीसरे भाग का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच एस एस राजामौली की तरफ से बाहुबली की कहानी को और विस्तार से बताने के लिए वेब सीरीज बाहुबली क्राउन ऑफ ब्लड का सहारा लिया है। इस सीरीज का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और साथ ही रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है।
बाहुबली क्राउन ऑफ ब्लड का ट्रेलर रिलीज
लंबे वक्त से बाहुबली क्राउन ऑफ ब्लड को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। हाल ही में इस वेब सीरीज की पहली झलक का टीजर एस एस राजामौली ने सोशल मीडिया पर दिया था। जिसके बाद से इस सीरीज के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई।
ऐसे में अब मेकर्स की तरफ से बाहुबली वेब सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। ये एक एनिमेटेड वेब सीरीज है, जिसमें बाहुबली के इतिहास के बारे में विस्तार से बताएगा जाएगा।
इस ट्रेलर को देखने के बाद सिने प्रेमी बाहुबली क्राउन ऑफ बल्ड एनिमेटेड वेब सीरीज की रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करने लगें हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो ये ट्रेलर काफी शानदार माना जा रहा है।
कब रिलीज होगी बाहुबली क्राउन ऑफ ब्लड
एनिमेटेड वेब सीरीज बाहुबली क्राउन ऑफ ब्लड की रिलीज डेट की तरफ गौर किया जाए तो ये सीरीज 17 मई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर भी बाहुबली अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
ब्रह्मांड की कोई भी ताकत उन्हें वापस लौटने से नहीं रोक सकती
इसे शेयर करते हुए राजामौली ने कैप्शन में लिखा है,’जब महिष्मति के लोग उनका नाम जपते हैं तो ब्रह्मांड की कोई भी ताकत उन्हें वापस लौटने से नहीं रोक सकती। बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड, एक एनिमेटेड सीरीज का ट्रेलर जल्द ही आएगा।’
लोगों ने खुद की बनाई एनिमेटेड झलकियां भी दिखाई
जहां काफी लोगों ने ये कहा है कि उन्हें इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि इस टीजर को और बेहतर बनाया जा सकता था। कुछ ने खुद की बनाई एनिमेटेड झलकियां भी दिखाई हैं।



