Home Blog एक ने तो Swiggy से 45 दिन में मंगाई 300 से ज्यादा...

एक ने तो Swiggy से 45 दिन में मंगाई 300 से ज्यादा आइसक्रीम, हाई डिमांड पर है ये फ्लेवर,Ice Cream Lovers ने बना दिए अनोखे रिकॉर्ड!

0

One person ordered more than 300 ice creams from Swiggy in 45 days, this flavor is on high demand, Ice Cream Lovers have made unique records!

देश में कई शहरों में हीटवेव का प्रकोप जारी है। ऐसे में हीटवेव और लू से बचने के लिए लोग कई तरीके अपना रहे हैं। हर साल गर्मी के मौसम में आइसक्रीम की डिमांड में तेजी आती है। आइसक्रीम की डिमांड को लेकर स्विगी ने रिपोर्ट पेश किया। इस रिपोर्ट में एक शख्स काफी चर्चा में आ गया है। दरअसल, मुंबई के एक शख्स ने स्विगी से 45 दिन में 300 से ज्यादा आइसक्रीम के ऑर्डर किये थे। इस बात को जानकर कई लोग चौंक गए हैं। स्विगी की रिपोर्ट आइसक्रीम की डिमांड में आई तेजी को लेकर स्विगी ने एक…
ऑर्डर फ्रूट फ्लेवर आइसक्रीम की हो रही है। वहीं, हैदराबाद में नट्स वाली आइस्क्रीम का ऑर्डर सबसे ज्यादा हो रहा है। इस समय होता है सबसे ज्यादा ऑर्डर स्विगी ने अपनी रिपोर्ट में उस समय के बारे में भी बताया जिस समय सबसे ज्यादा आइसक्रीम के ऑर्डर होते हैं। स्विगी ने कहा कि 1 मार्च से 15 अप्रैल तक शाम 7 बजे से आधी रात तक आइसक्रीम के सबसे ज्यादा ऑर्डर हो रहे थे। इस अवधि में स्विगी पर 6.

Ro.No - 13672/156

स्विगी की रिपोर्ट

आइसक्रीम की डिमांड में आई तेजी को लेकर स्विगी ने एक रिपोर्ट पेश किया। इस रिपोर्ट में स्विगी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल आईसक्रीम की मांग काफी बढ़ गई है। आईसक्रीम की डिमांड में लगभग 16 फीसदी की तेजी आई।
अगर आइसक्रीम फ्लेवर की बात करें तो लोग चॉकलेट फ्लेवर के साथ बाकी फ्लेवर के आइसक्रीम ऑर्डर कर रहे हैं। सबसे ज्यादा नारियल, बादाम और वनीला आइसक्रीम ऑर्डर हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में सबसे ज्यादा ऑर्डर फ्रूट फ्लेवर आइसक्रीम की हो रही है। वहीं, हैदराबाद में नट्स वाली आइस्क्रीम का ऑर्डर सबसे ज्यादा हो रहा है।

इस समय होता है सबसे ज्यादा ऑर्डर

स्विगी ने अपनी रिपोर्ट में उस समय के बारे में भी बताया जिस समय सबसे ज्यादा आइसक्रीम के ऑर्डर होते हैं। स्विगी ने कहा कि 1 मार्च से 15 अप्रैल तक शाम 7 बजे से आधी रात तक आइसक्रीम के सबसे ज्यादा ऑर्डर हो रहे थे। इस अवधि में स्विगी पर 6.9 लाख से ज्यादा आइसक्रीम ऑर्डर दिए गए हैं।

कई लोग नाश्ते के समय भी आइसक्रीम के ऑर्डर कर रहे हैं। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक स्विगी पर कुल 80,000 आइसक्रीम के ऑर्डर दिये गए हैं। सबसे ज्यादा आइसक्रीम का ऑर्डर बेंगलुरु से हो रहा है। हैदराबाद के लोगों को क्रीम स्टोन आइस्क्रीम काफी पसंद आ रही है।

लोग गर्मी से राहत पाने के लिए वेगन आइसक्रीम का भी ऑर्डर कर रहे हैं।पिछले साल की तुलना में वेगन आइसक्रीम ऑर्डर में 70 फीसदी की तेजी आई। महानगरों में लोग नैचुरल्स आइस्क्रीम पार्लर को काफी पसंद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here