Home Blog ज्‍योति गिरफ्तार, पिंकी-रोशन की तलाश जारी,करोलबाग में गुलखिला पहुंची गुजरात, पीछे से...

ज्‍योति गिरफ्तार, पिंकी-रोशन की तलाश जारी,करोलबाग में गुलखिला पहुंची गुजरात, पीछे से चली आई दिल्‍ली पुलिस, पुलिस ने गुजरात से धर दबोचा

0

Jyoti arrested, search for Pinky-Roshan continues, Gulkhila reached Gujarat in Karol Bagh, Delhi Police came from behind, police caught from Gujarat

करोलबाग में गु‍लखिलाने के बाद गुजरात पहुंची एक युवती को दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार हुई युवती की पहचान ज्‍योति के रूप में हुई है. वहीं, इस युवती के साथ गोरखधंधे में शामिल पिंकी नामक युवती और रोशन नामक एक युवक दिल्‍ली पुलिस की गिरफ्त से बचने में सफल हो गए हैं. दोनों की तलाश में दिल्‍ली पुलिस की टीमें गुजरात के विभिन्‍न इलाकों में छापेमारी कर रहे हैं.

Ro.No - 13759/40

मध्‍य जिला पुलिस उपायुक्‍त एम. हर्ष वर्धन के अनुसार, यह मामला 12 मार्च 2024 का है. करोल बाग पुलिस स्‍टेशन में एक शख्‍स ने अपने हीरे चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह रिक्शा से गुरुद्वारा से करोल बाग मेट्रो स्टेशन जा रहा था, इसी बीच किसी ने उसकी जेब से हीरो से भरी पोटली निकाल ली. पुलिस ने इस बाबत आईपीसी की धारा 420 के तहत दर्ज कर अपनी जांच शुरू दी.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया। साथ ही स्थानीय मुखबिरों को भी क्षेत्र में सक्रिय किया गया। आगे की जांच करने पर शिकायतकर्ता की सहयात्री महिला की पहचान भीलवास पलिताना भावनगर, गुजरात की रहने वाले ज्योति के रूप में हुई।

इसके बाद एसआई साहिल, हवलदार मनोज, सिपाही राजेश, खुशाल और महिला सिपाही तनीस्का की टीम को गुजरात भेजा गया। आरोपित महिला इस दौरान लगातार अपने रहने का स्थान बदल रही थी। अंत में आरोपित ज्योति को पलिताना भावनगर, गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया।

हीरों पर हाथ साफ करने वाली युवती की हुई पहचान

डीसीपी एम. हर्ष वर्धन ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया, जिसमें सब इंस्‍पेक्‍टर साहिल, हेड कॉन्‍सटेबल मनोज, कॉन्‍स्‍टेबल राजेश, खुशाल और तनिष्‍का शामिल थे. जांच दोरान, इलाके में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया. साथ ही स्थानीय मुखबिरों को इलाके में सक्रिय कर दिया गया. एक लंबी जद्दोजद के बाद आरोपी महिला की पहचान (गुजरात) भावनगर मूल की ज्योति के रूप में की गई.

गिरफ्तारी के लिए दिल्‍ली पुलिस टीम पहुंची गुजरात

आरोपी महिला की पहचान होने के बाद पुलिस टीम को गुजरात के भावनगर के लिए रवाना कर दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ज्‍योति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान, उसके कब्‍जे से 598 कैरेट वजन के हीरे बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 36 लाख रुपए आंकी गई है. वहीं, पूछताछ के दौरान पता चला कि इस वारदात में ज्‍योति के साथ पिंकी और रोशन नाम के दो अन्‍य आरोपी भी शामिल थे. पुलिस इन दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here