The son reached the police station; Case registered for kidnapping of mother, Prajwal Revanna, victim of sexual harassment missing, Prajwal Revanna trapped in sex scandal
कर्नाटक के विशेष जांच दल ने शुक्रवार को जेडीएस से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू किया। दरअसल, यह तलाशी अभियान उस पीड़िता के बेटे की शिकायत के बाद किया गया है, जिसके साथ प्रज्वल ने वायरल वीडियो में यौन उत्पीड़न किया था।
पीड़ित बेटे ने आरोप लगाया है कि उसकी मां का अपहरण कर लिया गया है। लापता महिला के 20 साल के बेटे ने गुरुवार रात मैसूरु जिले के केआर नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई। एफआईआर में कहा गया है कि उसकी मां को प्रज्वल रेवन्ना परिवार का एक परिचित शख्स बहला-फुसलाकर ले गया है।
अपहरणकर्ता की पहचान सतीश बबन्ना के तौर पर हुई
अपहरणकर्ता की पहचान सतीश बबन्ना के तौर पर हुई है। आरोप लगाया गया है कि प्रज्वल के पिता और जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना के कहने पर महिला को प्रज्वल के खिलाफ गवाही देने से रोकने के लिए ऐसा कर किया है।
एचडी रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज
शिकायत के आधार पर एचडी रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के मुताबिक, अपहरणकर्ता बबन्ना ने शुरू में एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी रेवन्ना के समन के बहाने महिला को अपने साथ जाने के लिए मना लिया।
हमारे घर आएं तो पुलिस को कुछ न बताएं
बेटे ने कहा, वोटिंग के दिन सुबह-सुबह बबन्ना ने मेरी मां को हमारे घर छोड़ा। उसने मेरे माता-पिता से कहा कि अगर वे हमारे घर आएं तो पुलिस को कुछ भी न बताएं। इसके साथ ही हमें धमकी दी कि हमारे खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा। उसने कहा कि अगर पुलिस आए तो हमें सचेत करने के रहना होगा।
कानूनी खतरों का हवाला दिया
बेटे ने कहा कहा, “29 अप्रैल को बबन्ना वापस लौटा और उसने हमें कानूनी खतरों का हवाला देकर मां को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया। शिकायतकर्ता बेटे ने अरोपों में कहा है कि उसकी मां ने होलेनारसीपुर में एचडी रेवन्ना के घर और उनके खेत में छह साल तक घरेलू सहायिका के तौर पर काम किया। मां ने तीन साल पहले नौकरी छोड़ दी और अपने गांव लौट आई। मां अब दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करती है।”
मां को पुलिस ने पकड़ा तो केस दर्ज होगा
बेटे ने बताया है कि प्रज्वल रेवन्ना के लोगों ने कहा है कि अगर मेरी मां को पुलिस ने पकड़ा तो केस दर्ज होगा और हम सभी जेल चले जाएंगे। बेटे ने आगे कहा कि रेवन्ना ने मेरी मां को लाने के लिए कहा है। इसके बाद वह मेरी मां को मजबूर करने लगे और जबरन ही अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया।
घर पर चस्पा किया नोटिस
इससे पहले एसआईटी ने मंगलवार को प्रज्वल और उनके पिता एचडी रेवन्ना को नोटिस जारी किया और एसआईटी के सामने पेश होने को कहा. बुधवार को पहली बार प्रज्वल की प्रतिक्रिया आई. उसने कहा, सच्चाई की जीत होगी. प्रज्वल ने कहा, मैं जांच में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में नहीं हूं. वकील के जरिए सीआईडी बेंगलुरु को बता दिया है. जल्द ही सच्चाई सामने आएगी. उसने मामले की जांच कर रही एसआईटी के सामने पेश होने के लिए सात दिन का वक्त मांगा था, लेकिन गुरुवार को एसआईटी ने उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया.
जांच होने तक रेवन्ना को किया सस्पेंड
प्रज्वल रेवन्ना पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस के हमलावर होने के चलते जेडीएस ने मंगलवार को प्रज्वल को जांच होने तक पार्टी से सस्पेंड कर दिया है और कहा, अगर वो दोषी पाए गए तो उन्हें निष्कासित कर दिया जाएगा. प्रज्वल के कथित वायरल वीडियो से पार्टी और उसके नेतृत्व को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है.
सतीश बबन्ना ने किया पीड़िता का अपहरण
जांच में पुलिस को पता चला है कि पीड़िता को ले जाने वाला सतीश बबन्ना है। बेटे ने आरोप लगाया है कि मां प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बयान न दे पाए, इसलिए जांच को रोकने के लिए जेडीएस विधायक व आरोपी के एचडी रेवन्ना ने उनका अपहरण करवाया है।
एचडी रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का केस हुआ दर्ज
पीड़िता के बेटे की शिकायत के बाद एचडी रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज हो गया है। बेटे ने एफआईआर में बताया कि बबन्ना घर पर आया था। उसने एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी रेवन्ना का नाम लेकर मां को बाइक पर बैठा लिया।



