Home Blog जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव सोने-चांदी की कीमतों में...

जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट क्या और गिरेंगे भाव

0

Know today’s price of 10 grams of gold. Is there a record fall in the prices of gold and silver and will the prices fall?

5 मई को सोने के दाम में मजबूती बनी हुई है। 10 ग्राम सोने के दाम 71000 रुपये के आसापास घूम रहे हैं। 24 कैरेट का शुद्ध सोना 71,830 ग्राम पर नजर आ रहा है। वहीं 22 कैरेट का सोना 65,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास नजर आ रहा है। इसके उलट चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है। यह 83,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास नजर आ रहा है। दरअसल, भारत में सोने के रिटेल प्राइस में तमाम दूसरे बातों का भी जिक्र होता है। जिसकी वजह से इसकी कीमतें अलग-अलग शहरों में अलग होती हैं।
अक्षय तृतीया का भी पावन पर्व बेहद नजदीक है। ऐसे में भारत में सोने-चांदी की खरीद में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोने के सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अक्षय तृतीया के दौरान लोग सोने की खरीदारी को शुभ मानते हैं। आम लोगों का विश्वास है कि अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी करने से जीवन में समृद्धि आती है। सोना निवेश का इंस्ट्रूमेंट होने के साथ ही भारत के लोगों के जीवन में सांस्कृतिक महत्व होता है।

Ro.No - 13672/156

जानिए सोने के भाव

इस दौरान तमाम ज्वैलर्स की तरफ से तरह-तरह के फेस्टिव ऑफर दिए जाते हैं। अलग-अलग ज्वेलर्स के भावों पर नजर डालें तो 5 मई 2024 को तनिष्क की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 22 कैरेट सोने का भाव 6785 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं कल्याण ज्वैलर्स में 22 कैरेट सोने के दाम 6,600 रुपये प्रति ग्राम में मिल रहा है। जबकि मालाबार गोल्ड 22 कैरेट के एक ग्राम सोने के लिए 6585 रुपये लग रहे हैं। हालांकि सोने के स्टोर पर सोने के भाव अलग-अलग हो सकते हैं। यह अंतर एडिशनल चार्ज की वजह से होता है। इन अतिरिक्त चार्ज्स में मेकिंग चार्ज सबसे अहम होता है। यह अलग-अलग स्टोर के लिए अलग-अलग हो सकता है। लेकिन आमतौर पर यह खरीदे गए सोने के कुल भाव का 6 से 14 फीसदी के बीच हो सकता है।

वैश्विक बाजार में भी हुआ सस्ता

पिछले एक सप्ताह में सोने के भाव करीब 830 रुपये तक सस्ते हुए हैं। घरेलू बाजार के साथ वैश्विक बाजार में भी सोने के दाम कम हुए हैं। पिछले एक सप्ताह में वैश्विक बाजार में सोना 48 डॉलर प्रति औंस तक सस्ता हो चुका है। बीते शुक्रवार को यह 2301 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। पिछले दिनों भूराजनीतिक तनाव में इजाफा, ग्लोबल लेवल पर गोल्ड की मजबूत डिमांड और सेंट्रल बैंकों को सोने की मांग में इजाफा जैसे कई कारणों के चलते सोने की कीमतें बढ़ रही थीं।

क्या और गिरेंगे भाव

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। सोने के भाव कम होकर 69,000 तक जा सकते हैं। हालांकि इसके बाद सोने में दोबारा तेजी देखने को भी मिल सकती है। सोने के भाव अगर बढ़ते हैं तो यह 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की ओर जा सकते हैं।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

दिल्ली 66,000 71,980

मुंबई 65,850 71,830

अहमदाबाद 65,900 71,880

चेन्नई 66,000 72,000

कोलकाता 65,850 71,830

बेंगलुरु 65,850 71,830

लखनऊ 66,000 71,980

पटना 65,900 71,880

हैदराबाद 65,850 71,830

कैसे जानें सोने की शुद्धता

आईएसओ (इंडियन स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

रखें हॉलमार्क का ध्यान

सोना खरीदने से पहले आप सोने की क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here