Home Blog गिरी लोहे की शटरिंग…एक की मौत,टॉवर का लेंटर टूटकर कई गाड़ियों पर...

गिरी लोहे की शटरिंग…एक की मौत,टॉवर का लेंटर टूटकर कई गाड़ियों पर गिरा, मचा हड़कंप तेज आंधी से नोएडा में दर्दनाक हादसा,

0

Iron shuttering fell…one dead, tower lantern broke and fell on many vehicles, created panic, painful accident in Noida due to strong storm,

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार रात आई तेज आंधी के चलते नोएडा के सेक्टर 62 स्थित एलआईसी भवन के पास स्थित एक इमारत में मरम्मत के लिए लगाई गई लोहे की शटरिंग गिरने से घायल हुए चार मजदूरों में से एक की मौत हो गई है और तीन अन्य की हालत नाजुक बताई जाती है। ये मजूदर शटरिंग गिरने से लोहे के पाइप के नीचे दब गए थे।

Ro.No - 13672/156

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सेक्टर 62 में एलआईसी भवन के पास स्थित एक इमारत में मरम्मत कार्य के लिए लोहे का शटरिंग पैड लगाया गया था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात आई तेज आंधी के चलते यह गिर गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में जय गोविंद झा (50) निवासी वंदना कॉलोनी खोड़ा, मूल निवासी जनपद दरभंगा बिहार तथा सोनी और उसके पति शिवाजी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को नोएडा के फोर्टिस और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि फोर्टिस अस्पताल में भर्ती जय गोविंद झा की उपचार के दौरान आज तड़के मौत हो गई जिसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सोनी और शिवाजी कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आज घटनास्थल पर पहुंचकर रोष प्रकट किया। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा और घायलों के उपचार में खर्च होने वाली राशि देने की भी मांग की।

सोसायटी में मचा हड़कंप

शुक्रवार रात आई तेज आंधी-तूफान ने शहर के स्थित पॉश सोसाइटी हाइड पार्क की पोल खोल कर रख दी। आंधी से एक टॉवर का लेंटर का हिस्सा टूटकर नीचे पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर जा गिरा। जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। मौके पर निवासियों ने बिल्डर पर बिल्डिंग के निर्माण घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया है।

नई स्कार्पियो क्षतिग्रस्त

इस घटना में सबसे ज्यादा नुकसान अनुज शर्मा का हुआ है। उनकी नई स्कॉर्पियो कार लेंटर गिरने से सबसे अधिक क्षतिग्रस्त हुई है। घटना के बाद अनुज और अन्य सोसायटी के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा काटा। इस बीच सोसायटी के गार्ड वहां पहुंचे और उन्हें शांत करने की कोशिश की। निवासियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में कोई एक्शन नहीं होता है तो धरना प्रदर्शन किया जएगा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here