Suicide in Jagdalpur: When mother snatched the mobile, the child committed suicide… Addiction to PUB-G took the child’s life,
जगदलपुर। पब्जी गेम की लत ने एक बच्चे की जान ले ली। नाबालिग पूरे दिन सिर्फ पबजी खेलता रहता था। इस बात से परेशान मां ने मोबाइल छीना तो बच्चे ने नदी में कूदकर जान दे दी। मृतक बच्चे का नाम अभिनव गुप्ता 14 वर्ष था। घटना जगदलपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग बालक अभिनव गुप्ता उत्तरप्रदेश का रहने वाला था और अपने परिजनों के साथ नानी के घर जगदलपुर आया हुआ था। हर दिन पबजी गेम खेलने की लत से परेशान मां ने बच्चे का मोबाइल छीन लिया था। बच्चे के जिद करने के बाद भी मां उसे मोबाइल नहीं दिया। इस बात से नाराज नाबालिग घर से कहीं चला गया। रातभर परिजन उसे खोजते रहे, लेकिन बच्चा नहीं मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी। इसी बीच बच्चे का शव पुराना पुल के नीचे नदी में मिला। परिजन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की शिनाख्त की गई। पुलिस ने जांच में बच्चे के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
नोट में बच्चे ने लिखा कि ”मुझे गेम नहीं खेलने दिया इसलिए मैं मर रहा हूं।” पुलिस बच्चे के शव को पोस्मार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। इधर, बच्चे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों में भी मातम पसरा हुआ है।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, ये पूरा मामला जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. यहां एक नाबालिग लड़के के गुम होने की शिकायत उसके परिजनों ने थाने में दी थी. शिकायत के अनुसार नाबालिग सुसाइड नोट लिखकर गुम हो गया था. इसके बाद कोतवाली थाने की टीम ने 2 विशेष टीम का गठन किया. एक टीम CCTV कैमरा के जरिए नजर बनाए हुए थी. दूसरी टीम सुसाइड नोट को ध्यान में रखते हुए नदी-नालों पर नजर बनाए हुए थी. इस बीच शनिवार सुबह पता चला कि आमागुड़ा के नजदीक इंद्रावती नदी पर बने बड़े पुल के नीचे एक बच्चे का शव मिला है. पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और शव को नदी के बाहर निकाला गया. इसके बाद परिजनों से शव की पहचान कराई गई.
नाबालिग के सुसाइड नोट लिखकर गुम होने की सूचना पर पुलिस ने टीम गठित की. दूसरे दिन जानकारी मिली कि एक बच्चे का शव नदी में तैरता मिला है. शव की शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. नाबालिग पबजी गेम खेलने का आदी था. पिछले 15 दिनों से मोबाइल न मिलने से वो नाराज था. इसलिए उसने खौफनाक कदम उठाया. -सुरेश कुमार जांगड़े, कोतवाली थाना प्रभारी
पबजी गेम का आदी था नाबालिग
परिजनों का कहना है कि मृत नाबालिग पबजी गेम का आदि था. इससे परिजन काफी परेशान रहते थे. इससे पहले भी नाबालिग ने अपने घर यूपी में आत्महत्या की कोशिश की थी.
बच्चों को मोबाइल की लत से ऐसे रखें दूर :-
बच्चों पर नजर रखें कि वे कितनी देर तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं.
फोन या अन्य गैजेट के इस्तेमाल के लिए एक समय तय करें.
जितना संभव हो सके उनके साथ खेलने और वक्त बिताने की कोशिश करें.
आउटडोर एक्टिविटी के लिए बच्चों को प्रेरित करें.
यदि बच्चों को नींद नहीं आ रही, या वे मानसिक रूप से परेशान हैं, उनकी आंखों में दिक्कत हो रही है तो इन्हें नजर अंदाज ना करें.



