डीआरजी बीजापुर एवं थाना गंगालूर की कार्यवाही 41 लाख ईनामी नक्सली शामिल
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी अनुसार जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान मुतवेंडी – पीड़िया की ओर 12 मई 2024 को डीआरजी बीजापुर एवं थाना गंगालूर की टीम निकली। इसी अभियान से वापसी के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा पीड़िया – मुतवेंडी के मध्य जंगल से विस्फोटक एवं भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री के साथ 14 माओवादियों को पकड़ा जिनसे पूछताछ पर अपना नाम रेनु कोवासी, मिलिट्री कंपनी नम्बर 02, पीपीसीएम, ईनामी 08.00 लाख, मंगली अवलम, गंगालूर एरिया कमेटी, एसीएम, ईनामी 08.00 लाख, बिच्चेम उईका गंगालूर एरिया कमेटी एसीएम, ईनामी 05.00 लाख, शर्मिला कुरसम गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या ईनामी 05.00 लाख, लक्ष्मी ताती गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या ईनामी 05.00 लाख, बबीता हेमला, मिलिट्री कंपनी नम्बर 02 पीएम ईनामी 02.00 लाख, सावित्री पूनेम मिलिट्री कंपनी नम्बर 02 पीएम ईनामी 02.00 लाख, मैनू ओयाम ऊर्फ लच्छु डिविजन टेलर टीम पीएम ईनामी 02.00 लाख, पायकी माड्वी, मिलिट्री कंपनी नम्बर 02, सदस्य 02.00 लाख, टोकलू माड़वी, गंगालूर एलओएस सदस्य, ईनामी 01.00 लाख, सन्नू लेकाम, DAKMS अध्यक्ष पीड़िया, ईनामी 01.00 लाख, बिच्चेम कुंजाम, मिलिशिया प्लाटून सदस्य (RPC कोरचोली), लखू पूनेम, जीआरडी कमांडर (इतावर), पाण्डू मुचाकी भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पीड़िया को गिरफ्तार किया गया। वही पकड़े गये माओवादी मिलिट्री कंपनी नम्बर 02 एवं गंगालूर एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय होकर कार्यरत है। माओवादियों से बारीकी से पूछताछ कर मार्ग में IED प्लांट करने के लिये छुपाये गये 04 नग टिफीन बम, 02 नग कुकर बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, जिलेटीन स्टीक एवं प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री, गैती, फावड़ा, सब्बल, पटाखा बरामद किया गया । माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी को बड़ा नुकसान पहुचाने की नीयत से पीड़िया – मुतवेंडी मार्ग पर IED प्लांट करने की योजना थी । इन गिरफ्तार माओवादियों के विरूद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही बाद न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव बीजापुर।



