Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर की छात्रा कु. अन्वेषा साहू ने कक्षा 12वीं में...

केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर की छात्रा कु. अन्वेषा साहू ने कक्षा 12वीं में अर्जित किए 86.6 प्रतिशत अंक

0

 

जांजगीर/बिलासपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल नई दिल्ली ने 13 मई 2024 को कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जारी परीक्षा परिणाम को लेकर जहां सफल छात्रों में उत्साह का माहौल है तो वहीं असफल छात्रों में निराशा भी देखी जा रही है।

Ro.No - 14097/148

इस बीच केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर की छात्रा कु. अन्वेषा साहू ने कक्षा 12वीं (वाणिज्य संकाय) में 86.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने परिजनों सहित केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर का नाम रोशन किया है। बता दें कि छात्रा कु. अन्वेषा साहू, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती संगीता साहू एवं आशीष साहू की सुपुत्री है। उनकी इस उपलब्धि पर श्रीमती शकुन साहू, अजय साव, श्रीमती स्वाति साव, श्रीमती संध्या साहू, शिव कुमार साहू, श्रीमती शोभिता साहू, राजेंद्र राठौर, श्रीमती संगीता राठौर, अतिश साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू, प्रकृति साव, तुषार साहू, अवनीश साहू, आदित्य साव, आदिति साव, अर्पित सिंह राठौर, अनुकृति साहू, अद्विता साहू सहित इष्ट मित्रों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here