Home Blog लुक देखकर हैरान हुए फैन्स,एक और ‘मासूम’ एक्टर बना खूंखार विलेन? सुनील...

लुक देखकर हैरान हुए फैन्स,एक और ‘मासूम’ एक्टर बना खूंखार विलेन? सुनील शेट्टी से भिड़ने को हुए तैयार,

0

Fans were surprised to see the look, another ‘innocent’ actor became a dreaded villain? Ready to face Sunil Shetty

एक्टर अपनी पहली ही फिल्म ‘मासूम’ से स्टार बन गए थे और ‘मोहब्बतें’ में चॉकलेटी ब्वॉय वाली इमेज से सबके चहेते बन गए थे. वे पिछले कई सालों से अलग-अलग रोल निभाकर खुद को साबित करने में लगे हैं. वे अगले प्रोजेक्ट में पॉपुलर इमेज से इतर दमदार रोल करते नजर आएंगे. एक्टर का पोस्ट वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली: जुगल हंसराज ने कई फिल्मों में अपनी यादगार परफॉर्मेंस से दर्शकों को दीवाना बनाया है. फिल्म ‘मोहब्बतें’ में उनका समीर शर्मा का रोल सबसे ज्यादा पसंद किया गया था. ‘मासूम’ एक्टर चॉकलेटी ब्वॉय वाली इमेज से बाहर निकलकर कुछ अनोखा करने जा रहे हैं, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिखाई है.
जुगल हंसराज पिछली बार ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आए थे. वे अगले प्रोजेक्ट में एक दमदार किरदार में नजर आएंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने किरदार की झलक दिखाकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. दरअसल, वे तस्वीर में किसी सनकी वैज्ञानिक की तरह लग रहे हैं. उनके किरदार में खलनायक वाला अंदाज भी नजर आ रहा है. एक्टर का पोस्ट वायरल हो रहा है.

Ro.No - 13672/156

जुगल हंसराज का किरदार काफी जटिल लग रहा है. फोटो का कैप्शन इसकी पुष्टि करता है, जिसमें वे लिखते हैं, ‘वो दुनिया जहां मकसद छुपे होते हैं और अव्यवस्था छाई हुई है, वहां वह जलने को तैयार है. मैं इस रोल के जरिये पहली बार एक अनजान जगह पर कदम रखने जा रहा हूं.’ उन्होंने पोस्ट के साथ सुनील शेट्टी और पूजा भट्ट को टैग किया है. जाहिर है कि वे भी इस प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा हैं. अगर वे विलेन के रोल में होंगे, तो मुमकिन है कि आप उन्हें स्क्रीन पर सुनील शेट्टी से भिड़ते देखें.

खूंखार विलेन बने जुगल हंसराज

मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से जुगल का लुक शेयर किया. फोटो में जुगल बढ़े हुए बाल और दाढ़ी के साथ दिख रहे हैं. वो तिरछी नजर से कैमरे की तरफ इस अंदाज में देख रहे हैं जैसे शो के लीड किरदारों की जिंदगी में कहर बरपाने के लिए तैयार हैं. ग्रे हेयर में नजर आ रहे जुगल बहुत सारे इंस्ट्रूमेंट्स लेकर बैठे हुए हैं, जो बताता है कि उनका किरदार किसी डिवाइस पर काम कर रहा है और तबाही मचाने वाला है.

फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘ऐसी दुनिया, जहां इरादे छुपे हुए हैं और अराजकताओं का राज है, वो उसे जला देने के लिए तैयार है. इस किरदार के साथ पहली बार एक नई टेरिटरी में, लायंसगेट इंडिया के एक आने वाले प्रोजेक्ट में.’ कैप्शन के साथ जिस अंदाज में एक्टर सुनील शेट्टी को ‘हाय!’ कहा गया है, उससे ये हिंट मिलता है कि इस नए प्रोजेक्ट में जुगल की सीधी टक्कर सुनील शेट्टी से होने वाली है.’

लोगों के दिमाग में है जुगल हंसराज की अलग इमेज

जुगल ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ‘मासूम’ और ‘कर्मा’ जैसी फिल्मों में काम किया है. बतौर हीरो वो ‘मोहब्बतें’ और ‘हम प्यार तुम्हीं से कर बैठे’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे. फिल्म ऑडियंस को जुगल चॉकलेटी बॉय वाले रोमांटिक किरदारों में याद रहते हैं. मगर अब उनका ये खूंखार विलेन वाला अवतार लोगों को हैरान कर रहा है.
जुगल के इस नए लुक पर सोशल मीडिया की जनता सरप्राइज और फायर इमोजी के साथ रियेक्ट करती नजर आई. इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘इसे देखने का बहुत इंतजार रहेगा.’

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुगल अपने इस किरदार को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा, ‘एक डार्क और सनकी साइड को एक्सप्लोर करना मेरे लिए एक्साइटिंग और चैलेंजिंग दोनों रहा. एक एक बिल्कुल नई टेरिटरी में कदम रखने जैसा है. मैं दर्शकों के साथ ये जर्नी शेयर करने के लिए बहुत उत्सुक हूं और देख रहा हूं कि ये कैसा रहता है.’ जुगल के साथ सुनील शेट्टी और पूजा भट्ट भी इस प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं. इस तिकड़ी ने इससे पहले साथ काम नहीं किया है.

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here