Home Blog अगले पांच दिन भीषण लू का अलर्ट,दिल्ली में पारा 47 डिग्री के...

अगले पांच दिन भीषण लू का अलर्ट,दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, जानें किन-किन राज्यों के लिए है लू का अलर्ट

0

Severe heat wave alert for next five days, mercury crosses 47 degrees in Delhi, know for which states there is heat wave alert

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप दूसरे दिन भी जारी है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा है। शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में लू के थपेड़ों का दौर जारी है और हीट वेव (Heat Wave) का दौर कई दिनों तक जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार (19-20 मई) इन दो दिनों के लिए लू का आरेंज अलर्ट जारी लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

Ro.No - 13672/156

दिल्ली में आज कितना रहा तापमान

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री से. दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि रिज इलाके में तापमान 44 डिग्री दर्ज हुआ। पालम में 44 डिग्री, आयानगर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान दोपहर 02:30 बजे तक का है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 22 मई तक लू का कहर बरपेगा। इस दौरान भीषण लू चलने की संभावना है। 21-22 मई को स्थिति गंभीर हो सकती है। दिल्ली के साथ एनसीआर के शहर गाजियाबाद, नोएडा, फरीदबाद, गुरुग्राम, सोनीपत सहित आसपास के शहरों में हीट वेव चलेगी।

दिल्ली में 44-45 डिग्री रहेगा तापमान

दिल्ली का औसत तापमान अगले कुछ दिनों तक 44-45 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। साथ ही लू चलती रहेगी। इसके अलावा कुछ इलाकों में तापमान 47 डिग्री के पार तक जा सकता है।

मौसम विभाग की चेतावनी

लू से बचाव के लिए जरूरी है कि धूप और लू में अधिक देर तक न रहें। अपने आप को ठंडा रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी व ओआरएस का इस्तेमाल करें। प्यास न हो तब भी पानी, नीबू पानी इत्यादि पीना चाहिए। दिन में 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच अनावश्यक घर से नहीं निकलना चाहिए। बाहर निकलने पर चेहरे को ढंक कर रखना चाहिए।

हीट स्ट्रोक का बना खतरा, रहें सतर्क

राजधानी में कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। ऐसे में डाक्टर कहते हैं कि हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। लू में थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़त सकती है और यह जानलेवा भी हो सकता है। लिहाजा, लोग सतर्क रहें और अधिक देर तक धूप में रहने से बचें।

नजफगढ़ देश का सबसे गर्म स्थान

शुक्रवार को नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा के सिरसा में 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शाम 7:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, नजफगढ़ देश का सबसे गर्म स्थान था। इससे पहले, 30 अप्रैल को गांगेय पश्चिम बंगाल क्षेत्र के कलाईकुंडा में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में मुंगेशपुर में पारा 46.5 डिग्री, आयानगर में 46.2 डिग्री, पूसा और जाफरपुर में 45.9 डिग्री, पीतमपुरा में 45.8 डिग्री और पालम में 45.1 डिग्री रहा। वहीं हिमाचल की निचली और मध्य पहाड़ियों में तापमान बढ़ा है तथा प्रदेश के ऊना में अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा।

आईएमडी ने दिल्ली के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शनिवार को दिन के समय 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवा चल सकती हैं तथा मुख्य रूप से आसमान साफ रह सकता है। आईएमडी ने चेतावनी दी कि 18-21 मई के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण उष्ण लहर की स्थिति होने के आसार हैं। शनिवार से पूर्वी और मध्य भारत में उष्ण लहर फिर चल सकती है।

रेड-ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिम राजस्थान में अत्यधिक गंभीर लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात में गंभीर लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही, नवजात बच्चों, बुजुर्गों व पुराने रोगों के मरीजों समेत कमजोर लोगों की देखभाल की जरूरत बताई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here