Pillar fell on the AC coach of the train, two passengers serious, victims of accident near Shalimar-Kurla Express Raipur
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में शालीमार लोकमान्य तिलक ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। स्टेशन के पास से गुजरने के दौरान ट्रेन के ऐसी कोच की खिड़की में खंभा गिर गया। इस हादसे में एसी कोच को खिड़की टूट गई। घटना में दो यात्री गंभीर से रूप से घायल हो गए। घटना उरकुरा स्टेशन के पास की है।
दरअसल, शालीमार से लोकमान्य तिलक ट्रेन-18030 उरकुरा से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने गुजर रही थी। इसी दौरान पटरी के के सामने लगा एक खंभा ट्रेन के बी-6 कोच में गिर गया। घटना में एसी कोच के पास बैठे दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है इस घटना में एक नाबालिग की आंख पर चोट आई है। वहीं एक युवक का हाथ कट गया। ट्रेन को रायपुर रेलवे स्टेशन में रोका गया और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है।
इधर हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर डीआरएम समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे थे, जिन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली। और घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिक तार ले जाने के दौरान हुआ हादसा
आरपीएफ कमांडेंट संजय गुप्ता ने बताया कि उरकुरा फाटक के पास अंडर ग्राउंड इलेक्ट्रिक का तार ले जाने का काम हो रहा था,तभी ड्रिल मशीन सीधा ना जाकर ऊपर की तरफ आ गई. जिसके चलते बिजली का खंभा ट्रेन पर गिर गया. फिलहाल घायल यात्रियों के बेहतर इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.
तीन यात्रियों को आई गंभीर चोट
मिली जानकारी के अनुसार, कलकत्ता से रायपुर आ रही शालीमार एक्सप्रेस रायपुर और उरकुरा स्टेशन के बीच हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के S-6 कोच समेत 2 से 3 डिब्बों पर बिजली का खंबा गिर गया। इस हादसे में ट्रेन में सवार 1 मासूम समेत तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। घटना की सुचना मिलते ही GRP,RPF समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं रेलवे के अधिकारी इस घटना की जांच में जुट गए हैं।



